दीपावली पर बाजार हुए गुलजार
दीपावली पर बाजार हुए गुलजार
Share:

उज्जैन/इंदौर। दीपावली का त्यौहार हो और बाजार गुलजार न हो ये तो हो ही नहीं सकता। इस बार बाजार में खासी रौनक देखने को मिल रही है। इस दिवाली लोगों ने जमकर खरीदी की है। गौरतलब है कि बारिश अच्छी रहने से किसान ग्राहक भी बाजारों को मिल रहे हैं बाजार में शहरी और ग्रामीण ग्राहकी खासी रही। इस दौरान बाजार में सुबह से लेकर रात्रि तक लोगों ने खरीदारी की।

बड़े पैमाने पर लोग दीपावली की खरीदी करते देखे गए। लोगों ने झाड़ू, धानी, बतासे, माता जी के पाने समेत अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदी की। लोग बाजारों में उमड़े और उन्होंने पूजन सामग्री की जोरदार खरीदी की। धनतेरस पर भी बाजार गुलजार रहा।

अब लोग लक्ष्मी पूजन के लिए पूजन सामग्री का इक्का दुक्का सामान खरीदने उमड़ रहे हैं। बाजार में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।लोग कुमकुम, अक्षत, चंदन पुष्प के ही साथ ही माता जी के पैरो के निशान भी खरीदे हैं। लोगों द्वारा पूजन सामग्री के साथ अन्य सजावटी सामान भी खरीदा जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -