आज है हिंदी दिवस, जाने क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस
आज है हिंदी दिवस, जाने क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस
Share:

भारत देश में हिंदी भाषा लोगों की एकता का सूत्र है। यह दुनियाभर में भारतीयों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा हिंदी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है? हिंदी दिवस भारत में 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था, तब से हर वर्ष इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

हिंदी दिवस मनाने का प्रमुख कारण
हिंदी भाषा को भारत में जागरूकता प्राप्त हो इसलिए हिंदुस्तान में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज भी कई लोगो का यह मानना हैं कि हिंदी में उन्हें हिचक होती हैं और कोई व्यक्ति अगर उनके सामने विदेशी भाषा का प्रयोग करता है तो वह भी उससे हिंदी में ना बात करते हुए विदेशी भाषा का प्रयोग करते हैं। क्योंकि कहीं ना कहीं लोगों का यह मानना है कि विदेशी भाषा बोलने से उनका स्तर ऊंचा होता है और हिंदी बोलने से वह कम पढ़े लिखे या अनपढ़ की श्रेणी में आ जाते हैं। हिंदी दिवस मनाने का मकसद ऐसे लोगों को जागरूक करना है और लोगों को समझाने की कोशिश करना है कि हिंदी के शत-प्रतिशत उपयोग से भी सभी कार्य संभव है, क्योंकि अभी भी बहुत से लोगों का मानना है कि हिंदी भाषा से सभी कार्य संभव हो सकते है। 


वहीं देश में अलग-अलग जगहों पर हिंदी दिवस पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। इन कार्यक्रमों में हिंदी भाषा में निबंध, कविताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि शामिल होती है। भले ही हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला है पर अधिकतर विद्यालयों में, कॉलेज में, ऑफिस में, हिंदी में ना बोलकर अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाता है और विदेशी भाषा को ही ज्यादा बढ़ावा दिया जाता है। ऐसे में वह लोग भी शामिल है जो हिंदी भाषा से अधिक प्रेम करते हैं पर वह हिंदी दिवस का विरोध करते हुए कहते हैं कि क्यों हम साल में एक ही बार हिंदी दिवस मनाते हैं बहुत से सरकारी कार्यालय में आज हिंदी दिवस मनाया जाता है। लेकिन उसके बाद वही विदेशी भाषा का बोलचाल शुरू हो जाता है। ऐसे में लोगो का मानना है की हिंदी को ज्यादा से ज्यादा महत्व देना चाहिये ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को भी हिंदी बोलने में झिझक महसूस न हो।

तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव आयोजित, ऐतिहासिक संदर्भ में भाषा का हुआ उल्लेख

हिंदी दिवस: PM मोदी को आकर्षित करती है हिंदी, अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

हिंदी दिवस पर कोट्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -