बंगाल में सियासी हिंसा चरम पर, भाजपा कार्यकर्ता के बाद अब मिली TMC वर्कर की लाश
बंगाल में सियासी हिंसा चरम पर, भाजपा कार्यकर्ता के बाद अब मिली TMC वर्कर की लाश
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मालदा जिले में मृत पाए गए TMC कार्यकर्ता की शिनाख्त सुबोध प्रमाणिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबोध प्रमाणिक लकड़ी का कारोबार करते थे। सुबोध प्रमाणिक जिले के ही अंतर्गत आने वाले हबीबपुर गांव के निवासी थे। TMC वर्कर बताए जा रहे सुबोध प्रमाणिक का शव गांव के ही एक खेत से बरामद हुआ है।

यहां पुलिस ने बताया है कि रविवार की शाम वो खेत की ओर गए थे, किन्तु उसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने उनका शव मिलने की पुष्टि की है। पुलिस इस केस को हत्या के एंगल से भी जोड़ कर देख रही है और मामले में आगे की पड़ताल जारी है। वहीं स्थानीय TMC नेताओं ने भाजपा पर क़त्ल का आऱोप लगाया है। हालांकि भाजपा नेतृत्व ने तृणमूल के आरोपों का खंडन किया है। भाजपा ने कहा है कि सुबोध प्रमाणिक की मौत पार्टी की अंदरुनी साजिश का परिणाम है।

आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही हुगली के खनाटी गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता गणेश रॉय का शव पाया गया था।  गणेश रॉय का शव पेड़ से लटकता पाया गया था। जिसके बाद बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया था कि गणेश रॉय की हत्या TMC ने की है। घोष ने आरोप लगाया था कि गणेश रॉय का क़त्ल करने के बाद उनके शव को पेड़ से लटकाया गया था।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस MLA गोवेर्धन दांगी का निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

के चंद्रशेखर राव का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस ने आज अपना असली रंग प्रदर्शित किया

2015 में केंद्र को कहा था - 'जुमलों की सरकार', अब 5 साल बाद PCS अधिकारी पर गिरी गाज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -