कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस MLA गोवेर्धन दांगी का निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस MLA गोवेर्धन दांगी का निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा सीट से MLA गोवर्धन दांगी का देहांत हो गया है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दांगी का उपचार दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। 25 अगस्त को गोवर्धन दांगी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें पहले भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था। उनके देहांत से पूरे ब्यावड़ा में शोक का माहौल है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के कई MLA कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पूर्व विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति, तरुण भनोत, वन मंत्री विजय शाह, MLA ब्रम्हा भलावी समेत अब तक विधानसभा के लगभग 18 फीसद सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधानसभा के 203 सदस्यों में से सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश के 10 मंत्री, 28 विधायक कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं।

बता दें कि कांग्रेस MLA गोवर्धन दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और विधानसभा सीट खाली हो गई है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर नहीं, बल्कि 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का आयोजन होगा।

के चंद्रशेखर राव का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस ने आज अपना असली रंग प्रदर्शित किया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हुए कोरोना संक्रमित, बोले - जल्द काम पर लौटूंगा

'ड्रैगन' पर अमेरिका ने फिर कसी लगाम, 5 चीनी उत्पादों के आयत पर लगाई रोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -