'TMC देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी..', पीएम मोदी और अमित शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी
'TMC देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी..', पीएम मोदी और अमित शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के MLA शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार (20 दिसंबर) की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली मुलाकात की। शुभेंदु संसद भवन में अमित शाह से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। हालांकि इस दौरान क्या बात हुई उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

गृह मंत्री के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। दोनों के बीच अकेले में करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई। उसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को देश का सबसे भ्रष्ट पार्टी करार दिया। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को सूबे के दौरे के दौरान अमित शाह से मुलाकात की थी। वे 3 दिन बाद शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से मुलाकात की। नतीजतन, सियासी हलकों द्वारा यह अनुमान लगाया जाता है कि यह मीटिंग राज्य-राजनीति के दृष्टिकोण से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा आगामी पंचायत चुनावों में राज्य और पार्टी की स्थिति पर भी मंथन किया गया।

अमित शाह की बैठक के अलावा सुकांत-शुभेंदु का केंद्रीय पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह से भी मिलने का कार्यक्रम है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय मंत्री के समक्ष पेश किया जाएगा। दरअसल, बंगाल में अगले साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले राज्य के दो फ्रंट लाइन नेताओं शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजुमदार का दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करना अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अमित शाह जी ने उन्हें करीब 30 मिनट दिया। इसके लिए वह आभारी है। उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि TMC देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

'मोदी का इस्तीफा, देश में राष्ट्रपति शासन लागू..', कांग्रेस के समर्थन में फर्जी ख़बरें, 32 करोड़ व्यूज

दिल्ली में अगले महीने भाजपा की बड़ी बैठक, नड्डा को मिल सकता है सेवा विस्तार

'हमारे जवानों को पीट रहा चीन..', कहने वाले राहुल गांधी को विदेश मंत्री ने दिया करारा जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -