मुंबई: अब इन तीन बड़े कोविड केयर सेंटर्स में नहीं भर्ती होंगे नए मरीज: BMC
मुंबई: अब इन तीन बड़े कोविड केयर सेंटर्स में नहीं भर्ती होंगे नए मरीज: BMC
Share:

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शहर के तीन बड़े कोविड-19 केयर सेंटर्स में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी है। जी दरअसल इन्हे मानसून से पहले मरम्मत संबंधी कार्य की वजह से बंद किया गया है और यह आने वाले एक जून तक के लिए ऐसे ही रहने वाले हैं। आज यानी सोमवार को बीएमसी ने इस बारे में जानकारी दी है। कोविड-19 केंद्र के डीन डॉक्टर राजेश डेरे का कहना है कि, 'इन केंद्रों में इलाज करा रहे ज्यादातर मरीजों को ताउते चक्रवात से पहले अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया था। ये केंद्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, दहिसर और मुलुंड में स्थित है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, ''एक जून तक के लिए इन तीन कोविड-19 सेंटर्स में नए मरीजों की भर्ती रोक दी गई है। पिछले एक साल से यह अस्थायी ढांचा काम कर रहा है और ऐसे में मानसून मौसम से निपटने और अन्य जरूरी कार्यों के मद्देनजर यहां मरम्मत कार्य होना है।'' आपको बता दें कि मुंबई में भायखला, वर्ली, बीकेसी, गोरेगांव, दहिसर और मुलुंड में कोविड-19 के छह सेंटर्स संचालित हो रहे हैं। ऐसे में बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि इसी बीच शहर के अधिकारियों ने महामारी की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर ली है और शहर में कुछ नए बड़े कोविड-19 सेंटर्स बनाने की योजना है।

अब अगर हम कोरोना के मामलों के बारे में बात करें तो अब इन मामलों में तेजी से कमी आ रही है। बीते रविवार को मुंबई में कोविड-19 के 1,431 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,97,810 हो गई और मृतकों की संख्या 14,623 पहुंच गई।

महाराष्ट्र: चार चरणों में हटेगा लॉकडाउन, जानिए पहले से आखिरी चरण तक की बातें!

ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाईयों की कमी से जूझ रहा महाराष्ट्र

जैकलीन फर्नांडीज ने जताया मुंबई पुलिस का आभार, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -