जैकलीन फर्नांडीज ने जताया मुंबई पुलिस का आभार, जानिए क्यों?
जैकलीन फर्नांडीज ने जताया मुंबई पुलिस का आभार, जानिए क्यों?
Share:

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज एक बेहतरीन अदाकारा हैं इस बात में कोई शक नहीं है। अब बीते रविवार को उन्होंने ट्विटर पर मुंबई पुलिस द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार जताया है। जी दरअसल अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई पुलिस कर्मियों को रेनकोट और अन्य सुरक्षा गियर दिए थे ऐसे में बीते कल एक पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं मुंबई पुलिस को सलाम करती हूं कि वह हमेशा तैयार रहे, अपना कर्तव्य निभाते रहे। बारिश आए, तूफान आए। हर उस चीज के लिए धन्यवाद जो आप हमारे लिए करते हैं।"

इसी के साथ मुंबई पुलिस बल ने भी अभिनेत्री को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। जी दरअसल ट्विटर पर एक पोस्ट कर अभिनेत्री ने कहा, "जैसे-जैसे जून नजदीक है, मुंबई मानसून के लिए कमर कस रहा है- और हम भी। धन्यवाद एटदरेट असली जैकलीन और हैश टैग योलो फाउंडेशन आपके बहुमूल्य योगदान के लिए - इससे हमारे कर्मियों को महामारी के साथ-साथ मानसून में भी सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी। हैशटैग स्ट्रांगर टूगेदर।" आपको जानकारी होगी कि जैकलीन ने यू ओनली लिव वन्स फाउंडेशन भी स्थापित किया है।

यहाँ उन्होंने कई गैर सरकारी संगठनों के साथ करार किया है जो महामारी के दौरान लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री ने बीते दिनों ही पुणे पुलिस फाउंडेशन में भी योगदान दिया था। काम के बारे में बात करें तो अदाकारा को आप जल्द ही 'सर्कस', 'भूत पुलिस' और 'किक 2', 'अटैक' और 'बच्चन पांडे' में देखने वाले हैं। आजकल जैकलीन योग में ध्यान लगा रहीं हैं और आए दिन अपने फोटोज और वीडियो को पोस्ट करती रहती हैं।

पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया सुशील कुमार, जेल में पछतावा करते गुजरी रात

भारत से आने वाले यात्रियों पर UAE ने 14 जून तक लगाया प्रतिबन्ध

गरीबों में खाना बांटने पहुंचे मीका सिंह, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -