जबरदस्त अंदाज में मनाया जाएगा इस बार नौसेना दिवस, जानिए पूरा कार्यक्रम
जबरदस्त अंदाज में मनाया जाएगा इस बार नौसेना दिवस, जानिए पूरा कार्यक्रम
Share:

नए दिल्ली: देशभर में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाएगा। 1971 की जंग में पाकिस्तान को बुरी तरह परास्त करने में भारतीय नौसेना की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऑपरेशन ट्राइडेंट ने युद्ध को भारत के पक्ष में मोड़ दिया था। उसी सफलता को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। वही इस वर्ष फिर तैयारियां जोरों पर हैं, किन्तु एक बड़ा फर्क भी देखने को मिल गया है। इस बार राजधानी दिल्ली में नौसेना दिवस पर कोई समारोह नहीं होने वाला है। प्रत्येक वर्ष दिल्ली में होने वाला समारोह अब विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा।

वही बात यदि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की करें तो वे नौसेना दिवस स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात् तिरुपति रवाना हो जाएंगी। 5 दिसंबर को वे श्रीवरि मंदिर में भगवान वेंकेटेश्वर की पूजा-अर्चना करेंगी। उनकी पद्मावती महिला विश्वविद्यालय जाने की भी तैयारी है जहां वे छात्रों, शिक्षकों से मिलने वाली हैं।

वही इस अमृत काल में नौसेना 4 दिसंबर को ‘Operational Demonstration’ के माध्यम से अपनी ताकत का अहसास पूरी दुनिया को करवाने वाली है। भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां भी समारोह में अपना दम दिखाते दिख जाएंगे। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर भी उपस्थित रहने वाले हैं। 

स्कूल के छात्रों में हुआ खतरनाक झगड़ा, CCTV फुटेज देख हैरान हुए लोग

'न खाना मिला, न लगेज..', बांग्लादेश पहुँचते ही एयरलाइन्स पर भड़के दीपक चाहर

रोज पति को थोड़ा-थोड़ा जहर डालकर खिलाती थी पत्नी, मौत के बाद खुला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -