बेड से उठ नहीं पा रहीं है ये मशहूर स्टार! दुखी हुए फैंस
बेड से उठ नहीं पा रहीं है ये मशहूर स्टार! दुखी हुए फैंस
Share:

जानी मानी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है। वीडियो में भारती सिंह झूला झूलते नजर आ रहीं थीं। तत्पश्चात, झूला-झूलते हुए वो अचानक जमीन पर गिर पड़ती हैं। भारती के इसी वीडियो को साझा कर दावा किया गया कि उन्हें बहुत चोट आई है तथा वो अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन क्या ये सच है? स्वयं भारती से ही जान लीजिये। 

बता दे कि भारती सिंह कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक यूट्यूबर भी हैं। भारती अपने यूट्यूब ब्लॉग के माध्यम से प्रशंसकों से दिल की बातें भी साझा करती रहती हैं। इसलिये आए दिन उनसे जुड़ी कोई ना कोई चीज ख़बरों में होती है। हाल ही भारती सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर फैलाई गई, जिस पर अब भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में भारती कह रही हैं कि मैं एक ठीक हूं। बहुत सारी फर्जी खबरें आ रही है कि मुझे चोट लग गई। मैं बेड से उठ नहीं रही। मैं चल फिर नहीं पा रही हूं। ये सब फर्जी है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। जिस भी न्यूज चैनल ने ये खबर डाली है, उनसे विनती है कि फर्जी खबर मत दिखाइये और भी बहुत सारी आवश्यक खबरें आप उन्हें दिखाइये, मगर गलत खबरें मत दिखाइये। वही भारती सिंह के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

TV की संस्कारी बहू ने पानी के अंदर किया खतरनाक स्टंट, देखकर चौंके लोग

बारिश में कैसे शूट होता है रोमांटिक गाना? ये वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

बिग बॉस 16 को लेकर आई बड़ी खबर, फैंस को लग सकता है झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -