बॉलीवुड का ये मशहूर स्टार निभाएगा शक्तिमान का किरदार! पत्नी भी आ सकती है नजर
बॉलीवुड का ये मशहूर स्टार निभाएगा शक्तिमान का किरदार! पत्नी भी आ सकती है नजर
Share:

भारतीय फिल्मों का लोकप्रिय सुपरहीरो 'शक्तिमान' है, जिसकी फैन फॉलोइंग आज तक है तथा अब ये सुपरहीरो टेलीविज़न जगत से निकलकर फिल्म के पर्दे पर आने वाला है। मुकेश खन्ना के इस लोकप्रिय टीवी सीरियल पर फिल्म बनने वाली है, जिस पर पानी की भांति पैसा बहाया जाएगा। 'शक्तिमान' 90 के दशक का लोकप्रिय सीरियल था। इसी कारण प्रशंसकों के बीच आगामी फिल्म का बज बना हुआ है। सीरियल में मुकेश खन्ना, वैष्णवी महंत एवं सुरेंद्र पाल जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। ऐसे में हर कोई जानना चाहते हैं कि इस फिल्म में कौन-कौन दिखाई देगा। आइए आपको इस सीरियल की भूमिकाओं के बारे में बताते हुए फिल्म से संबंधित जानकारी देते हैं।

इस सीरियल में मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' की भूमिका में दिखाई दिए थे, जिसे अलौकिक शक्तियां प्राप्त थीं। इस भूमिका का नाम गंगाधर था। इन दोनों भूमिकाओं को मुकेश खन्ना ने बखूबी निभाया था तथा अब फिल्म में यह किरदार रणवीर सिंह निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अब तक निर्माताओं की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। वही 'शक्तिमान' में गीता बिस्वास की भूमिका को एक्ट्रेस वैष्णवी महंत ने निभाई थी। खबरों के अनुसार, इस भूमिका में रणवीर सिंह के साथ उसी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा, जिनकी जोड़ी रणवीर के साथ एक दम परफेक्ट लगे। हालांकि, इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण का नाम आगे चल रहा है। दीपिका और रणवीर ने राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इस भूमिका को कौन निभाएगा? यह जानने के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।

सीरियल में अलौकिक शक्तियों वाला शक्तिमान था तो उनके गुरु भी थे तथा इस भूमिका को टॉम ऑल्टर ने निभाया था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। वर्ष 2017 में स्किन कैंसर के कारण टॉम का निधन हो गया। उन्होंने इस सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वही थे जो शक्तिमान को दुश्मनों का खात्मा करने का रास्ता दिखाते हैं। हालांकि, फिल्म के लिए इस भूमिका से संबंधित अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई।

ख़बरों में छाए कपिल शर्मा, ये तस्वीर है वजह

रणवीर सिंह की तारीफ पर सामने आई उर्फी जावेद की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

फिर उजड़ेगा अनुपमा का सुहाग, क्या आसुंओं में ही कटेगी जिंदगी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -