श्रापित है दिल्ली का ये बंगला, जिसने छीन ली 3 मंत्रियों की कुर्सी!
श्रापित है दिल्ली का ये बंगला, जिसने छीन ली 3 मंत्रियों की कुर्सी!
Share:

नई दिल्ली: इन दिनों दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर जितना राजकुमार आनंद ख़बरों में हैं, उतना ही चर्चा में सिविल लाइंस को वो बंगला नंबर 4 भी है, जहां राजकुमार आनंद रहते थे। लोग दबी जुबान में लोग इस बंगले को श्रापित मान रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में लूटियन के पश्चात् सबसे पॉश क्षेत्र में सिविल लाइंस शुमार है। जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर उपराज्यपाल एवं तमाम मंत्री रहते हैं, किन्तु इन दिनों सियासी गलियारों में एक चर्चा है तथा वह चर्चा बंगला को लेकर भी है।

प्रकाश में रहने वाला मंत्री का बंगला अब अंधेरे की गोद में समाया हुआ है। मंत्री के बंगले पर कोई नहीं है। दरवाजे पर ताले लगे हैं। गेट के नीचे बिल्ली ने घर बना लिया है, तो वृक्षों से चमगादड़ का बसेरा है। दिल्ली में AAP की सरकार बनने के पश्चात् इस बंगले में 3 कैबिनेट मंत्री रहे तथा तीनों में से एक भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। आइए आपको हैं उन मंत्रियों के बारे में...

1। संदीप कुमार: 
2015 में संदीप दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से जीतकर MLA बने संदीप कुमार को दिल्ली का महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बनाया गया था, किन्तु 2016 सैक्स स्कैंडल सामने आने से मंत्री पद से बर्खास्त किया गया। बाद में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार भी हुए।

2। राजेन्द्र पाल गौतम: 
2020 में AAP की सरकार में राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार मंत्री बने, किन्तु बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाओं को प्रचारित करने तथा हिंदू देवी देवताओं को ना मानने के ब्यान के बाद उठे विवाद के चलते राजेन्द्र पाल गौतम को अक्टूबर 2022 में अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

3।राजकुमार आनंद: 
राजेन्द्र पाल गौतम के इस्तीफे के पश्चात् अरविंद केजरीवाल ने राजकुमार आनंद पर भरोसा जताया तथा 2020 में पहली बार MLA बने राजकुमार आनंद को 2022 में मंत्री बनाया। 7 विभागों की जिम्मेदारी दी, किन्तु 2 नवंबर 2023 को राजकुमार आनंद के घर ED का छापा पड़ा। 23 घंटे तक प्रवर्तन निदेशालय की टीम घर पर उपस्थित रहीं। आनंद की गिरफ्तारी की अटकलें लगने लगी। 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई तथा 10 अप्रैल को राजकुमार आनंद ने पार्टी पर काम ना करने देने तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया।

'अगर आज 26/11 जैसा आतंकी हमला होता है तो..', विदेश मंत्री जयशंकर ने खोले कई राज़

गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे लड़के से सगाई तो दुखी युवक ने पी लिया जहर, अब मांग रहा जीवन की भीख

इस्लामिक स्टेट का आतंकी है बैंगलोर के कैफ़े में ब्लास्ट करने वाला अब्दुल! कनेक्शन खंगालने में जुटी NIA

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -