रणवीर सिंह के फोटोशूट के सपोर्ट में आई ये एक्ट्रेस, बोली- 'मेरी भावनाएं तो आहत नहीं हुईं...'
रणवीर सिंह के फोटोशूट के सपोर्ट में आई ये एक्ट्रेस, बोली- 'मेरी भावनाएं तो आहत नहीं हुईं...'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, तत्पश्चात, उनका नाम विवादों में आ गया। तमाम स्टार्स उनका समर्थन कर रहे हैं। इस लिस्ट में टेलीविज़न अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है। सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रणवीर सिंह को लेकर एक न्यूज आर्टिकल साझा किया। 

जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'उन्होंने महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई तथा उनकी मर्यादा का अपमान किया।' फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह पर दो मामले दर्ज हुए हैं। सुमोना ने इसे साझा करते हुए लिखा, 'मैं एक महिला हूं। न मेरी मर्यादा का अपमान हुआ है और न ही मेरी भावनाएं दुखी हुई हैं।' सुमोना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट साझा किया।

सुमोना ने अपनी मां के संदेश का एक स्क्रीनशॉट साझा किया था। उनकी मां ने लिखा था, 'तस्वीरें बहुत अच्छी थीं। भगवान जाने किन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। शायद वे और देखना चाहते थे।' आपको बता दें कि रणवीर सिंह की नेकेड तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लोगों ने इसकी आलोचना करनी आरम्भ कर दी। अब टेलीविज़न अभिनेत्री सुमोना भी रणवीर सिंह के समर्थन में आ गई हैं।

अपने बच्चे को क्या ख‍िलाती हैं, कैसे कराती है फीडिंग? भारती सिंह ने दिया इन जरुरी सवालों का जवाब

'बिग बॉस 16' के घर में शादी रचाएगी ये मशहूर एक्ट्रेस, सलमान खान बनेंगे बाराती

बबीता जी के कारण 'जेठालाल' को जाना पड़ा था जेल, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -