अपने बच्चे को क्या ख‍िलाती हैं, कैसे कराती है फीडिंग? भारती सिंह ने दिया इन जरुरी सवालों का जवाब
अपने बच्चे को क्या ख‍िलाती हैं, कैसे कराती है फीडिंग? भारती सिंह ने दिया इन जरुरी सवालों का जवाब
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एवं हर्ष लिंबाचिया ने जब से अपने बेटे लक्ष्य मतलब गोला का चेहरा दिखाया है प्रशंसकों की जिज्ञासा शांत होने की जगह और बढ़ गई है। अकसर ही प्रशंसक भारती से उनके बेटे के बारे में कई प्रकार के सवाल करते रहते हैं। इस बार अपने यू-ट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचिया पर भारती एवं हर्ष ने एक सवाल-जवाब का दौर शुरू किया। जहां उन्होंने प्रशंसकों के गोला के बारे में पूछे गए कई प्रशंसकों के जवाब दिया। 

वही इस दौरान प्रशंसकों ने भारती से भी गोला के बारे मे पूछा कि गोला किस पर गया है? जिस पर भारती ने कहा कि वो मेरे पर गया है, देख के ही लगता है। हर्ष ने भारती को बीच में टोकते हुए कहा देख के ही लगता है बस, बाकी आदतें उसकी मेरे जैसी हैं। जिसके बाद प्रशंसकों ने ये भी पूछा कि गोला खाता क्या है। बता दें कि भारती-हर्ष का बेटा 3 महीने का हो चुका है। भारती ने कहा कि वो उसे अपना दूध पिलाती हैं वहीं कभी कभी टॉप फीडिंग भी कराती हैं। भारती कभी कभी उसे मीठा भी चखा देती हैं। इन प्रश्न उत्तर के सेशन के बीच भारती और हर्ष की मजेदार मस्ती भी देखने को मिली, जब भारती बता रही थी कि वो लक्ष्य को दूध पिलाती हैं तो हर्ष बोलते हैं मैं उसे देता हूं अपना एहसास। जो दूध से ऊपर की भी चीज होती है। जिस पर भारती उन्हें टीज करते हुए बोलती हैं क्यों बोर कर रहा है। 

वीडियो के चलते भारती ने कहा कि जो हर्ष की मम्मी ने गलती की है वो गोले की मम्मी नहीं करेगी। भारती ने बोला कि गोले के 6 महीने पूरे हो जाने के बाद वो उसे सब खिलाएंगी। करेला, लौकी, तुरई क्योंकि ऐसी बहुत सारी चीजें हर्ष नहीं खाता है। इस बीच हर्ष और भारती कई बार मजेदार नोक-झोंक करते दिखाई दिए। तत्पश्चात, प्रशंसकों ने गोला को लेकर कई और प्रश्न पूछे, जैसे गोला घर पर कैसे रहता है तथा बाहर लेकर जाओ तो कैसे रहता है। गोला रात को कितनी बार उठता है। गोला सबसे अधिक खुश किसके साथ रहता है। गोला की पहली फ्लाइट कौन सी थी। गोला की पहली विदेश की ट्रीप कौन सी होगी। कॉमेडी कपल ने प्रशंसकों के इन सभी प्रश्नों के जवाब बेहद मजाकिया अंदाज में दिए। एक प्रशंसक ने प्रश्न किया कि गोला को बड़े होकर क्या बनाना चाहते हो। जिसपर भारती ने कहा ये जो बनना चाहे बनेगा, हम इस पर कोई दबाव नहीं बनाएंगे। वहीं हर्ष ने कहा इंसान का बच्चा है इंसान बनेगा। जिसके पश्चात भारती ने हर्ष की टांग खींचते हुए कहा हमको देख के लगता है ये इंसान का बच्चा है। जिसके बाद हर्ष बोलते हैं भालू का बच्चा लग रहा है मगर मैं बोल नहीं रहा हूं। किन्तु भारती इससे भी मजेदार जवाब के साथ आती हैं तथा बोलती हैं। 'भालू और लकड़बग्घे का बच्चा गोला''। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का ये वीडियो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

बबीता जी के कारण 'जेठालाल' को जाना पड़ा था जेल, जानिए पूरा मामला

जोकर बना भारती सिंह का 'गोला', इंटरनेट पर छाया नया अवतार

जब बिना कपड़ों के नजर आई उर्फी जावेद, तस्वीरें देख रणवीर सिंह को भूल जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -