दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा केस, नाइजीरियाई युवक मिला संक्रमित
दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा केस, नाइजीरियाई युवक मिला संक्रमित
Share:

नई दिल्ली: देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रह रहा एक नाइजीरियाई नागरिक मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। सूत्रों ने बताया है कि ये दिल्ली का तीसरा मंकीपॉक्स का केस है। इससे पहले दो और मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि भारत में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 7 हो गई है।

बता दें कि बीते सोमवार को ही मंकीपॉक्स का दूसरा केस सामने आया था। एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति इस संक्रमण से संक्रमित मिला। नाइजीरियाई व्यक्ति बीते पांच दिनों से बुखार से ग्रसित था और उसके शरीर पर दाने भी निकल आए थे। जिसके चलते उसे दिल्ली के सरकारी अस्पताल LNJP में एडमिट कराया गया। बता दें कि, पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान किया था।

बता दें कि 77 देश इस खतरनाक बीमारी मंकीपॉक्स की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, विश्व में लगभग 20 हजार से अधिक केस पाए गए हैं। यह जानलेवा बीमारी अफ्रीकी देशों में कहर ढा चुका है। जिसके चलते वहां करीब 75 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जानलेवा इस वायरस मंकीपॉक्स को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो चुकी है। वहीं, इस वायरस की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। टीम की अगुवाई नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ। वीके पॉल करेंगे और सदस्यों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, फार्मा और बायोटेक के सचिव शामिल होंगे।

आंध्रप्रदेश सरकार ने भारतीय ध्वज डिजाइनर पिंगली वेंकैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने वाले शख्स के खाते में आ गए 31 अरब रुपए.., पूरे गाँव में मची हलचल

इराक के प्रधानमंत्री ने राजनीतिक गतिरोध को हल करने के लिए राष्ट्रीय वार्ता का अनुरोध किया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -