ये महिलाएं उठा सकेगी 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ, जानिए कैसे?
ये महिलाएं उठा सकेगी 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ, जानिए कैसे?
Share:

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में रविवार को महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के पश्चात् लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री मंच से उतरकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने कन्यापूजन- महिलाओं का सम्मान कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही जंबूरी मैदान पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग जिलों से लगभग 1 लाख महिलाएं पहुंची है। इसमें  शौर्यादल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि सहित प्रदेशभर से एक लाख महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची हैं। आइये बताते है आपको लाडली बहना योजना का लाभ कौन उठा पाएगा...
 
यह महिलाएं होगी पात्र:-
- विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनें होंगी पात्र
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।
- लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का होगा सशक्तिकरण
- बहनों को मिलेगा आर्थिक बल, बहनें बनेंगी समृद्ध और सशक्त
- बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार कर सकेंगी बहनें
- ग्राम पंचायत, वार्ड एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगा कर भरे जाएंगे योजना के आवेदन-पत्र

यह दस्तावेज जरूरी:- 
महिलाओं के पास समग्र आईडी, परिवार की समग्र आईडी और आधार कार्ड होना जरूरी है। 
 
कब क्या होगा:-
- 5 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत
- 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन
- 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।
- 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना आरम्भ हो जाएगा।
- प्रत्येक महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में पहुंचेगी राशि

'हमारे जितने देवता है, उनके पहले देवी का नाम लेना पड़ता है', लाडली बहना योजना का शुभारंभ कर बोले CM शिवराज

'सिखों-मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझते हैं..', विदेशी धरती से राहुल गांधी का एक और विवादित बयान

'टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा..', राहुल गांधी के विवादित बयानों पर भड़के कानून मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -