'हमारे जितने देवता है, उनके पहले देवी का नाम लेना पड़ता है', लाडली बहना योजना का शुभारंभ कर बोले CM शिवराज
'हमारे जितने देवता है, उनके पहले देवी का नाम लेना पड़ता है', लाडली बहना योजना का शुभारंभ कर बोले CM शिवराज
Share:

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में रविवार को महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के पश्चात् लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री मंच से उतरकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने कन्यापूजन- महिलाओं का सम्मान कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय आरम्भ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट का बटन दबाकर लाडली बहना योजना और योजना के थीम सॉन्ग लांच किया। 

बता दें शिवराज सरकार राज्य की बहनों को लाडली बहना योजना के तहत प्रत्येक महीने एक हजार रुपए देंगी। यह राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते डाली जाएगी। लाड़ली बहना योजना को लेकर संस्कृति समारोह से बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत होने का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्रीने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ब्रोशर और योजना पर आधारित लघु फिल्म का विमोचन किया। 

सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपको किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसलिए कार्यक्रम रखा गया है। देश में मां और बेटियों को हमेशा सम्मान रहा है। हमारे जितने देवता है, उनके पहले देवी का नाम लेना पड़ता है। महिलाएं कई बार पक्षपात का शिकार हो जाती है। बेटियां होने पर मां और परिवार का चेहरा उतर जाता है। यह सब देखकर बहुत पीड़ा होती  थी। बेटा एवं बेटी दोनों बराबर है। पहली बार मैंने कन्या विवाह योजना बनाई। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी थी। शादी होने के बाद पैसे नहीं दिये। इसके अतिरिक्त कई योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थी। 

'सिखों-मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझते हैं..', विदेशी धरती से राहुल गांधी का एक और विवादित बयान

'टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा..', राहुल गांधी के विवादित बयानों पर भड़के कानून मंत्री

इस महीने 2 बार कर्नाटक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -