'टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा..', राहुल गांधी के विवादित बयानों पर भड़के कानून मंत्री
'टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा..', राहुल गांधी के विवादित बयानों पर भड़के कानून मंत्री
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि पूरे विश्व को बताने की कोशिश की जा रही है कि भारत में लोकतंत्र और न्यायपालिका खतरे में है। भुवनेश्वर में केंद्र के वकीलों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि न्यायाधीशों के ज्ञान और न्यायपालिका पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते। उन्हें सार्वजनिक जांच के दायरे से बाहर ही रखा जाना चाहिए। अपने भाषण की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को कड़ी नसीहत भी दे डाली। उन्होंने लिखा कि, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।' 

केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को अधिक समझ में आ रहा होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कायाकल्प का एक सफर तय किया है।' बता दें कि, अपने बयान में किरण रिजिजू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब दिया है। कैंब्रिज में भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा हैं। राहुल ने दावा किया था कि उनके साथ कई नेताओं की जासूसी की जा रही है। उन्होंने कहा था कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका पर नियंत्रण किया जा रहा है। इसके अलावा संघीय ढांचा खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। दलितों और आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। 

विदेशी धरती पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए इन बयानों पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि भारत में न्यायपालिका स्वतंत्र है। न्यायपालिका को कभी विपक्षी दल की तरह काम करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता। कोई भी भारतीय लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठा सकता, क्योंकि हर भारतीय के खून में लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को भारत पर हमला करने के लिए बाहर से पैसा मिलता है। इसीलिए ये भारत के लोकतंत्र सरकार, न्यायपालिका, रक्षा, निर्वाचन आयोग और जांच एजेंसियों पर निराधार आरोप लगाते हैं। रिजिजू ने कहा, हम भारत के लोग उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

बता दें कि, राहुल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा था कि, विदेश की धरती पर राहुल गांधी भारत की छवि खराब कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा था कि, यदि आप एक मेधावी बच्चे नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि भारत बुरा है। भारत अच्छा कर रहा है। किरण रिजिजू ने कहा कि भारत की छवि धूमिल करने या फिर दुष्प्रचार करने के लिए चलाया गया कोई भी अभियान सफल होने वाला नहीं है। अमेरिका दावा कर सकता है कि वह सबसे पुराना लोकतंत्र है, मगर वास्तविकता यह है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। 

इस महीने 2 बार कर्नाटक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

'लालू ने विरासत को परिवार में समेटा', उपेंद्र कुशवाहा का आया बड़ा बयान

'अब तो हद है, मोदी के साथ-साथ भारत को भी गाली देने लगे हैं राहुल गांधी', MP में जमकर बरसे गिरिराज सिंह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -