इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

पटना: बिहार के मौसम में निरंतर परिवर्तन जारी है। बिहार में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं, आसमान में निरंतर बादल छाए हुए है। बादलों के हालात देखते हुए बादल गरजने एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अच्छी वर्षा के आसार 2 अगस्त तक बन रहे हैं। वहीं 1 जून से 29 जुलाई तक इस बार बिहार में 287.2 मिमी वर्ष ही हुई है। इस बार सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

वही मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक बिहार के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। दक्षिण बिहार में अगले दो दिनों तक कई जिलों में वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस के चलते उत्तर और दक्षिण-पूर्वी बिहार के दो क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार 29 जुलाई के दिन सबसे अधिक फारबिसगंज में 116.2 मिमी वर्ष दर्ज की गई। 

इसके साथ ही पटना में बादल छाए रहे जिसके चलते मौसम में उमस बनी रही। वहीं, शुक्रवार देर रात को राजधानी पटना सहित नालंदा, सारण, वैशाली अरवल, नवादा, और जहानाबाद में तेज वर्षा दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त शुक्रवार की दोपहर को भी औरंगाबाद में तेज बारिश हुई। तत्पश्चात, लोगों को गर्मी और उमस से राहत प्राप्त हुई। औरंगाबाद में 26 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त वर्षा के बाद लोगों को और किसानों को बेहद राहत प्राप्त हुई है। क्योंकि बीते बहुत समय से प्रदेश में बारिश नहीं होने की वजह से किसानों को अपनी फसलें बर्बाद होने का डर सता रहा था। हालांकि बिहार के कई क्षेत्रों में किसानों द्वारा लगाए गए धान के बिचड़े सूख चुके हैं। जिसके बाद किसान अच्छी वर्षा के साथ खेती में सुधरा की उम्मीद कर रहे हैं।  

केवल दो डिब्बों को लेकर दौड़ती रही पद्मावत एक्सप्रेस, चलते-चलते अलग हुईं ट्रेन की बाकी बोगियां

भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दबने से दो बच्चों की मौत

जम्मू कश्मीर: एक और आतंकी पहुंचा जहन्नुम, सेना ने मुठभेड़ में किया ढेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -