14 साल में इतनी बदल गयी रश्मि देसाई, देखिये तस्वीरें
14 साल में इतनी बदल गयी रश्मि देसाई, देखिये तस्वीरें
Share:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों कलर्स का सबसे अधिक विवादित शो बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं।वही  इस शो में रश्मि के खेल से लेकर उनके लुक को काफी सराहा जा रहा है। इसके अलावा आज हम आपको रश्मि के बदलते लुक की तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जायेगा। इसके अलावा रश्मि को टीवी इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं। वही उन्हें पहला ब्रेक जीटीवी के शो 'रावण' से मिला था। इसके बाद 'वो मीत मिला दे रब्बा' में नजर आईं। फिलहाल रश्मि को पहचान 'उतरन' से मिली थी । 

इसके अलावा रश्मि 'परी हूं मैं', 'श्श्शश.. फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'खतरों के खिलाड़ी', 'अधूरी कहानी हमारी', 'इश्क का रंग सफेद', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं। यदि बात की जाए रश्मि देसाई सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी मशहूर हैं। इसके अलावा रश्मि कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में 'गजब भइल रामा', 'कब होए गौना हमार', 'नदिया के तीर', 'गब्बर सिंह', 'तोहसा प्यार बा', 'दूल्हा बाबू', 'बंधन टूटे न' और 'पप्पू के प्यार हो गईल' जैसी कई फिल्में मौजूद हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। वही नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे। इसके अलावा शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी। वही नंदीश से तलाक के बाद रश्मि इन दिनों अरहान खान को डेट कर रही हैं। ऐसे में इन्होंने बिग बॉस में अपने प्यार को भी स्वीकार किया गया है । इसके साथ ही समय के साथ रश्मि देसाई के लुक में काफी परिवर्तन आया है जो कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा है। 

BB13 : विंदू दारा सिंह मानते है हिमांशी और आसिम के प्यार को फर्जी

जमाई राजा फेम रवि दुबे ने खुदको गिफ्ट की लग्जरी कार, जानिये क्या है कीमत

BB13 : केआरके ने सिद्धार्थ को बताया डबल ढोलकी, ट्वीट कर उड़ाई खिल्ली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -