सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने मारी जोरदार टक्कर, दिल दहला ये सड़क हादसा
सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने मारी जोरदार टक्कर, दिल दहला ये सड़क हादसा
Share:

जांजगीर-चांपा: चंद्रपुर थाना इलाके के अमलडीहा गांव में 8 जुलाई, शुक्रवार एक सड़क दुर्घटना हो गई थी। इसमें एक महिला की जान चली गई थी। अब मामले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें भयानक घटना को देखा जा सकता है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे आ रहा है कि सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ी महिला को एक कार टक्कर मार देती है। इससे महिला हवा में उछल कर दूर जा गिरती है। वहीं कार भी आगे खंभे से टकरा जाती है।

शुक्रवार को महिला विश्वकर्मा मेडिकल से अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी रायगढ़ से डभरा की ओर से जा रही तेज गति कार ने महिला को ठोकर मार दी। इससे महिला कई फीट दूर जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर तौर पर चोटिल हो गई थी। 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए चंद्रपुर चिकित्सालय ले जाया गया, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के चलते उसकी मौत हो गई।

वही मामले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसे देखने पर दिल दहल जा रहा है कि किस प्रकार से अनियंत्रित कार ने महिला को जबरदस्त टक्कर मारी। हालांकि घटना के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस ने अपराधी कार चालक सेवक राम निवासी कोसमंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की तहकीकात की जा रही है।

Ola ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकला, लोग बोले- मंदी आ गई क्या ?

"धर्मनिरपेक्षता हर भारतीय के खून में ": उपराष्ट्रपति

मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी, प्रशासन ने जारी किया बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -