'भारत तरक्की कर रहा ये बात झूठ, देश में 70 करोड़ युवा बेरोज़गार..', केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला
'भारत तरक्की कर रहा ये बात झूठ, देश में 70 करोड़ युवा बेरोज़गार..', केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला
Share:

शिमला: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि देश प्रगति कर रहा है जबकि सच्चाई यह है कि युवा बेरोजगार हैं और महंगाई बढ़ रही है। आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि, ''प्रधानमंत्री मंच से बकवास कर रहे हैं। कभी कहा जाता है कि कांग्रेस आपकी भैंस चुरा लेगी, आपका मंगलसूत्र चुरा लेगी।  उनकी सच्चाई बिल्कुल साफ है। टीवी पर आपको बताया जा रहा है कि'' मोदीजी जैसा कोई नेता नहीं और देश प्रगति कर रहा है। सच तो यह है कि आज देश में युवा बेरोजगार हैं, महंगाई बढ़ रही है, 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं।''

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, "कांग्रेस वन रैंक वन पेंशन लेकर आई। पहले सैनिकों को विकलांगता पेंशन मिलती थी, लेकिन उन्होंने उसे भी खत्म कर दिया है। उनकी सरकार किसके लिए चल रही है? आज हिमाचल में सभी कोल्ड स्टोरेज अडानी जी के हैं। वे ही तय करेंगे कि क्या होगा। सेब की कीमत पर किसानों को धोखा दिया जा रहा है।'' आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दो घटनाओं से कांग्रेस और बीजेपी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई। 
 
उन्होंने कहा कि, ''इस चुनाव में देश की दो सबसे बड़ी पार्टियां आमने-सामने हैं. पिछले 2 साल में हिमाचल में 2 घटनाएं हुईं, जिससे इन दोनों पार्टियों की सच्चाई हिमाचल की जनता के सामने आ गई है। सबसे पहले तो भयानक यहां आपदा आई, घर बह गए, परिवार बिछड़ गए, जब मैं महीनों बाद यहां आई, तो यहां की स्थिति देखकर मेरा दिल टूट गया, उस समय पूरी कांग्रेस पार्टी एक साथ आई थी आपका समर्थन करने।''  दूसरी तरफ, पीएम कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा परिवार है, मगर उस समय उन्होंने इसकी ओर देखा तक नहीं। यहां तक कि भाजपा के बड़े नेताओं ने भी आपकी मदद नहीं की। सभी ने देखा कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है और उनकी क्या है।“

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचित कांग्रेस नीत हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "भाजपा ने अपने धनबल से चुनी हुई राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की। विधायकों को 100 करोड़ रुपये दिए गए और लोगों को धोखा दिया गया। प्रधानमंत्री, जिन पर लोकतंत्र बनाए रखने की जिम्मेदारी है, अपने लोगों को विधायकों को खरीदने के लिए यहां भेजते हैं।"

'उन्होंने खुद ही अपने आप को जख्म दिए होंगे..', कोर्ट में बिभव के वकील की बातें सुन रो पड़ीं AAP सांसद स्वाति मालीवाल

MP में बीयर पीने से हुई 2 कांस्टेबल की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

अवैध रूप से भारत में घुसे 20 बांग्लादेशी, बनवा लिया यहाँ का आधार-वोटर कार्ड, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -