भगवान महाकालेश्वर की निकली शाही सवारी, सीएम शिवराज हुए शामिल
भगवान महाकालेश्वर की निकली शाही सवारी, सीएम शिवराज हुए शामिल
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दशहरा पर्व पर परम्परा अनुसार निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी में सपत्निक शामिल हुए। दशहरे पर सवारी परम्परागत मार्ग से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। 

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान भी भक्तिपूर्वक डमरू बजाते हुए भगवान महाकाल की सवारी में शामिल हुए। सवारी जैसे ही फ्रीगंज पहुंची हल्की बारिश प्रारम्भ हो चुकी थी। मुख्यमंत्री इस दौरान बारिश में भीगते हुए सवारी के साथ चले और उज्जैन की जनता का अभिवादन किया। 

सवारी में आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के होने वाले लोकार्पण के मद्देनजर महाकाल लोक की झांकी भी निकाली गई थी। मुख्यमंत्री ने आम जनता से 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया। सवारी में प्रतिवर्ष निकालने वाली शाही सवारी की तरह विभिन्न बैण्ड, आकर्षक झांकियां मौजूद थी। बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ। जनता के द्वारा भी सवारी के दौरान हर्षोल्लास और जोश की कमी देखने में नहीं आई। 

हादसे का शिकार हुए मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे भक्त, हुई दर्दनाक मौत

4 हाथ-4 पैर-4 कान... MP में जन्मा 'ब्रह्मा का अवतार', देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

आज है पापांकुशा एकादशी, जानिए व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -