आधी रात को बीच सड़क पर ऐसी हरकतें कर रहा था प्रेमी जोड़ा, अचानक पहुंची पुलिस और...
आधी रात को बीच सड़क पर ऐसी हरकतें कर रहा था प्रेमी जोड़ा, अचानक पहुंची पुलिस और...
Share:

नालंदा: बिहार की राजधानी पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहाँ एक अनजान लड़का और लड़की ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों के साथ अभद्रता की। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एक लड़का और लड़की कॉलेज परिसर में बैठे हुए थे। बहुत अंधेरा होने पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोनों से परिसर से जाने के लिए बोला। इस पर लड़की भड़क गई। स्वयं को मेडिकल कॉलेज का विद्यार्थी बताते हुए उसने बहुत हंगामा किया। 

वही इस पर कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के सीनियर विद्यार्थियों को बुलाकर पहचान कराई एवं दोनों की पोल खुल गई। पता चला कि युवती झूठ बोल रही है। इसी बीच युवती ने फोन करके कुछ लड़को को बुला लिया। उनके पास हथियार भी थे।

वही मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि लड़का और लड़की की हरकत की सूचना अगमकुआ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी युवक भाग गए। जबकि प्रेमी युगल को पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से मना कर रही है।

ये लड़की करेगी लालू यादव को किडनी डोनेट

मजार पर पूरे परिवार ने लगाया मौत को गले, चौंकाने वाली है वजह

भारत के वो प्रसिद्ध, अनोखे और अमीर मंदिर जहाँ जाकर मिलेगा एक अलग ही सुकून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -