'आजादी की लड़ाई सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ थी ! नहीं, अंग्रेजों की लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ थी ..', नागपुर में गरजे राहुल गांधी, Video
'आजादी की लड़ाई सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ थी ! नहीं, अंग्रेजों की लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ थी ..', नागपुर में गरजे राहुल गांधी, Video
Share:

नागपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (28 दिसंबर) को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करने के लिए नागपुर में कांग्रेस की 139वीं स्थापना दिवस रैली - जिसका शीर्षक 'हैं तैयार हम' (हम तैयार हैं) - को संबोधित किया। हालाँकि, भाजपा पर हमला करने के चक्कर में राहुल गांधी फिर गफलत कर बैठे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

 

नागपुर में रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने भारत की आजादी की लड़ाई में पार्टी के योगदान सहित कई मुद्दों पर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। जोश-जोश में भाजपा-RSS और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी कह गए कि, "अंग्रेजों की लड़ाई, अंग्रेजों के खिलाफ थी।'  दरअसल, राहुल गांधी नागपुर रैली में लोगों को कांग्रेस की लड़ाई का इतिहास बता रहे थे कि किस तरह कांग्रेस ने अंग्रजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इस दौरान उनके मुंह से निकल गया,“अंग्रेजों की लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ थी।“

 

वायरल वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं कि, 'लोग सोचते हैं कि आजादी की लड़ाई सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ थी। नहीं अंग्रेजों की लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ थी।'' उनके भाषण में से 14 सेकंड की ये क्लिप ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसको लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "आएं। अंग्रेजों की लड़ाई, अंग्रेजों के खिलाफ थी। राहुल बाबा।" बता दें कि, नागपुर, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है, में राहुल गांधी का भाषण 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल था। कांग्रेस सांसद ने भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए उन पर देश को आजादी से पहले गुलामी के दौर में ले जाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की विचारधारा "राजा-महाराजाओं" की विचारधारा है, जो किसी की नहीं सुनते और कहां एक आदेश ऊपर से आता है और हर किसी को उसका पालन करना होता है।

 

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कई लोगों को गरीबी में धकेल दिया। राहुल गांधी ने यह भी दोहराया कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का भारत गठबंधन सत्ता में आया तो जाति जनगणना कराई जाएगी। देश के विकास में कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठाने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि आजादी से पहले रियासतें "अंग्रेजों के साथ साझेदारी में" थीं, जबकि यह संविधान था जिसे महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू ने आकार दिया था। लोगों के अधिकारों की रक्षा की और प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया।

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, बचाने आई भाभी का भी कर दिया हाल

नगर निगम की वित्तीय स्थिति हुई खराब, महिला मेयर ने लौटा दी सरकारी कार

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, घर में ही लगी गई आग, जलकर युवक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -