नगर निगम की वित्तीय स्थिति हुई खराब, महिला मेयर ने लौटा दी सरकारी कार
नगर निगम की वित्तीय स्थिति हुई खराब, महिला मेयर ने लौटा दी सरकारी कार
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहाँ नगर निगम की वित्तीय हालत इतनी बिगड़ गई है कि कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिली है। यह जानकारी जब महापौर शोभा सिकरवार को मिली तो उन्होंने निगम से मिली हुई कार लौटा दी। साथ ही महिला मेयर ने निगम की किसी भी सुविधा को लेने से भी मना कर दिया। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि बीते कुछ वक़्त से ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति बहुत बिगड़ गई है। खर्च बहुत अधिक है तथा नगर निगम की आमदनी इतनी नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि निगम की वित्तीय स्थिति बहुत गड़बड़ा गई है। 

हालात ऐसे हो गए हैं कि कर्मचारियों को उनका वेतन तक नहीं प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार को भी है। यही कारण रहा कि बृहस्पतिवार को महापौर शोभा सिकरवार ने नगर निगम से मिली हुई गाड़ी को वापस कर दिया। उन्होंने नगर निगम के अफसर को गाड़ी की चाबी थमा दी। महापौर शोभा सिकरवार ने मीडिया से चर्चा में बताया, इन दिनों ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति बहुत खराब है तथा शासन से भी पैसा नहीं मिल रहा है, ऐसे में नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन भी नहीं प्राप्त हो पा रहा है। यही कारण है कि वे नगर निगम की गाड़ी को वापस कर रही हैं तथा वह नगर निगम की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं करेंगी। इसके साथ ही महापौर शोभा सिकरवार ने नगर निगम के अफसरों को भी यह नसीहत दी है कि फिजूल खर्ची को बंद करें तथा निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएं। 

आपको बता दें की शोभा सिकरवार ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस MLA सतीश सिंह सिकरवार की पत्नी हैं। शोभा सिकरवार ने ग्वालियर नगर निगम की महापौर सीट पर काबिज होकर 57 वर्ष पश्चात् कांग्रेस का परचम ग्वालियर नगर निगम पर लहराया था। शोभा सिकरवार मेयर से पहले ग्वालियर नगर निगम में पार्षद भी रह चुकी हैं। उनके पति सतीश सिंह सिकरवार पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। मगर वर्ष 2020 में हुए उपचुनाव के पहले वे कांग्रेस में सम्मिलित हो गए तथा ग्वालियर पूर्व विधानसभा से जीतकर विधायक चुन लिए गए थे। तत्पश्चात, कांग्रेस MLA की पत्नी शोभा सिकरवार ने कांग्रेस के टिकट पर ग्वालियर नगर निगम की महापौर पद के लिए चुनाव लड़ा तथा जीत दर्ज की। 

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, घर में ही लगी गई आग, जलकर युवक की मौत

कर्नाटक की 60 फीसद दुकानों पर होंगे कन्नड़ नेपलेट, अध्यादेश लाने जा रही सिद्धारमैया सरकार

केके नायर: वह गुमनाम नायक जिसने अयोध्या मामले में नेहरू के आदेश तक ठुकरा दिए !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -