रोटी का क़र्ज़ चुका गया कुत्ता ! अपनी जान देकर बचा ली ITBP जवानों की जिंदगी
रोटी का क़र्ज़ चुका गया कुत्ता ! अपनी जान देकर बचा ली ITBP जवानों की जिंदगी
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बुधवार (15 फ़रवरी) को एक कुत्ते ने वफादारी की अद्भुत मिसाल पेश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, नारायणपुर में बम की चपेट में आने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान को हल्की चोट आई है, जबकि एक कुत्ते की जान चली गई है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सुरक्षाकर्मियों के साथ चल रहे कुत्ते के चलते ही जवानों की जान बच सकी है। उन्होंने बताया है कि जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से ITBP के जवान मनोज यादव को हल्की चोट आई है।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि धनोरा थाना क्षेत्र में ITBP के जवानों को पेट्रोलिंग पर रवाना किया गया था। इस दौरान गांव का एक कुत्ता भी उनके साथ ही चल रहा था। जवान कभी कभार उसे रोटी के टुकड़े डाल दिया करते थे।  जब जवान हिकपोल और टेकानार के जंगल पहुंचे, तब कुत्ता बम के उपर बैठ गया और इससे बम में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कुत्ते की जान चली गई और मनोज को मामूली चोट पहुंची। उन्होंने जानकारी दी है कि घटना के बाद अन्य जवानों ने जख्मी मनोज को अस्पताल पहुंचाया। ITBP के जख्मी जवान मनोज ने बताया कि गांव में रहने वाला कुत्ता अक्सर शिविर आया करता था। तोई

मनोज ने बताया है कि कुत्ते को जवान अक्सर खाना दे दिया करते थे। बीते कुछ दिनों से गश्त के दौरान कुत्ता भी जवानों के साथ जाने लगा था। मनोज ने बताया कि आज जब जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे, उस समय वह कुत्ता भी उनके साथ था। जब ITBP के जवान घटनास्थल के पास पहुंचे, तब कुत्ता बम के नजदीक गया और उसके ऊपर बैठ गया। इससे बम में ब्लास्ट हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। बम से निकले छर्रे से मनोज जख्मी हो गए। मनोज ने कहा कि कुत्ते के कारण उनकी और अन्य जवानों की जिंदगी बच गई।

'नितीश कैबिनेट में कांग्रेस को एक ही मंत्री मिलेगा...', तेजस्वी यादव की दो टूक

'जिन्ना चले गए, लेकिन उनके वारिस मौजूद..', पलामू में हिन्दुओं पर हमले से भड़के गिरिराज सिंह

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भड़की भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -