'जिन्ना चले गए, लेकिन उनके वारिस मौजूद..', पलामू में हिन्दुओं पर हमले से भड़के गिरिराज सिंह
'जिन्ना चले गए, लेकिन उनके वारिस मौजूद..', पलामू में हिन्दुओं पर हमले से भड़के गिरिराज सिंह
Share:

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि, 'औवेसी साहब के मुंह से जब भी निकलता है तो जहर ही निकलता है। ओवैसी कभी कायदे की बात नहीं करते। मोहम्मद अली जिन्ना तो चले गए, लेकिन जिन्ना के वारिस के रूप में कई लोग यहीं बचे रह गए हैं।' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, 'मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है। जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं, वही ऐसा काम करते हैं। आज तक देश में हिंदुओं द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा।' 

क्यों भड़के गिरिराज सिंह:-

बता दें कि झारखंड के पलामू जिले में बुधवार (15 फरवरी) को महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार लगा रहे भक्तों पर जमकर पथराव हुआ था और आगजनी भी की गई थी। इस झड़प में लगभग 12 लोग जख्मी हो गए थे। पथराव और आगज़नी में घायल होने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं और पुलिस पर यह हमला पांकी बाजार में मौजूद एक मस्जिद के पास हुआ था। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया था कि, विवाद की शुरुआत मुस्लिमों द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि शांति से तोरणद्वार लगा रहे हिन्दुओं का पहले मुस्लिम समाज के कुछ लोग विरोध करने लगे। इसके बाद मुस्लिमों ने उस तोरण गेट को तोड़ डाला। 

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना था कि, जब इस हरकत का हिन्दू समाज ने विरोध किया, तब उन पर न केवल पथराव किया गया, बल्कि, उन पर लाठी-डंडे और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया। लोगों ने बताया कि, मस्जिद की छत से भी हिंदुओं पर पेट्रोल बम और पत्थर फेंके गए। एक स्थानीय कमलेश सिंह ने 'न तो घटना वाले दिन जुमा (शुक्रवार) था और न ही उस इलाके में मुस्लिमों की इतनी आबादी थी। न ही घटना के दौरान कोई नमाज हो रही थी, न मुस्लिमों का कोई कार्यक्रम था, फिर हमलावरों की इतनी भीड़ आई कहाँ से।' यही नहीं, इस दौरान स्थानीय लोगों ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार भी मुस्लिमों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और उलटा हिन्दुओं को ही दोषी बता रही है । 

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भड़की भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बिना चुनाव लड़े ही CWC के आजीवन सदस्य बनेंगे राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ! क्या है कांग्रेस का प्लान ?

 

  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -