पुलिस के घर पहुँचने से पहले विवादित किताब की लेखिका हुई फरार
पुलिस के घर पहुँचने से पहले विवादित किताब की लेखिका हुई फरार
Share:

इंदौर। शासकीय लॉ कॉलेज में धार्मिक भावनाओं को आहात करने वाली किताब को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। हर दिन कुछ नए किस्से पुलिस के सामने आ रहे है। मामले में गृहमंत्री की एंट्री होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन शख्त होता दिखाई दे रहा है। बीते दिन विवादित मामले को लेकर पुलिस के सामने एक मुश्किल और बढ़ गई है। जिसमे किताब की लेखिका डॉ.फरहत खान परिवार सहित फरार हो गई हैं। 

किताब की जाँच पड़ताल के लिए जब पुलिस की टीम लेखिका डॉ.फरहत खान के घर पहुंची तो पुलिस को घर पर ताला लटका मिला। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लेखिका रविवार रात को ही पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गई हैं। दरअसल रविवार को पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ड्यूटी में व्यस्त था। मौके का फायदा उठाकर किताब की लेखिका फरहत खान पुलिस प्रशासन को चकमा देने में कामयाब हो गई। अब पुलिस प्रशासन की टीम लेखिका तक पहुंचने का रास्ता खोजने में लगी है। मामले को पूरी तरह से समझने के लिए अब प्रशासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

इसी के साथ ही अब प्रशासन अपनी चार्जशीट में पूछताछ के दौरान लेखिका का घर पर न मिलना बतौर सबूत लेगी। इससे पहले विवादित बुक के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बड़ा बयान सामने आया था। जिसमे गृहमंत्री ने विवादित बुक को लेकर 24 घंटे के अंदर जाँच करने का आदेश पुलिस प्रशासन को दिया था।

 

खुड़ैल में तेंदुआ दिखने से दहशत में लोग, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

महाकाल मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर, इस चीज पर लगा प्रतिबंध

CM शिवराज का बड़ा बयान - लव जिहाद के खिलाफ लाएंगे कानून

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -