खुड़ैल में तेंदुआ दिखने से दहशत में लोग, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग
खुड़ैल में तेंदुआ दिखने से दहशत में लोग, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग
Share:

इंदौर। शहर के सीमावर्ती क्षेत्र खुडैल में शुक्रवार को फिर एक ग्रामीण द्वारा तेंदुआ देखा गया है। जिसके चलते क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। जैसे ही सूचना वन विभाग की टीम को मिलती है तो लोगो से सतर्क रहने की गुजारिश करते है। इसके साथ ही सूचना मिलने के बाद से ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। साथ ही वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील भी की गई है कि वे इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि उसे पकड़ा जा सके।

दअसल कुछ दिन पहले भी यहाँ तेंदुआ देखा गया था और वन विभाग के द्वारा काफी सर्चिंग के बाद भी तेंदुए के न मिल पाने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद  सोमवार को एक तेंदुए ने खेत में काम करने वाले एक ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। जिसमें वह व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया था। शहर का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण वन विभाग द्वारा तेंदुए को जल्द ढूंढ़ने की कोशश की जा रही है।

बता दें आपको खुडैल से लगा रालामंडल एक बड़ा वन्य क्षेत्र है। जिस वजह से वन विभाग की टीम ने इंदौर रेंज व रालामंडल में गहन सर्चिंग शुरू कर दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा भी लगाया लेकिन तेंदुआ वन विभाग के हाथो पकड़ में नहीं आ रहा है। इससे पहले वन विभाग की टीम को जंगल में तेंदुए के पद चिन्ह मिले थे लेकिन माना गया है की वह आगे निकल गया है। इसके बाद से ही वन विभाग द्वारा सर्चिंग बंद कर दी गई।

 

महाकाल मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर, इस चीज पर लगा प्रतिबंध

CM शिवराज का बड़ा बयान - लव जिहाद के खिलाफ लाएंगे कानून

विवादित बुक का मामला गहराया ,सिर्फ SC-ST के छात्रों को दी जाती थी विवादित बुक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -