ईशा-अभिषेक के ब्रेकअप को लेकर एक्टर के दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'पीठ पीछे दूसरों के साथ...'
ईशा-अभिषेक के ब्रेकअप को लेकर एक्टर के दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'पीठ पीछे दूसरों के साथ...'
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इस शो में प्रतियोगी के बीच जीत को लेकर जंग जारी है। हर कोई लाइमलाइट में आने के लिए एक-दूसरे पर अब व्यक्तिगत वार करता दिखाई दे रहा है। शो में इस समय सबसे अधिक खबरों में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के हो रहे हैं। ईशा अपने दोनों एक्स और प्रजेंट ब्वॉयफ्रेंड के कारण बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में आने से पहले ईशा और अभिषेक का ब्रेकअप हो गया था। ईशा ने अभिषेक संग ब्रेकअप के कारण उनका एग्रेशन बताया था। मगर अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिसको सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
 
अभिषेक और ईशा मालवीय की कहानी में अब एक नया ट्विस्ट आया है। उनके ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा अभिषेक के बेस्ट फ्रेंड ने किया है। ये किसी और ने नहीं बल्कि अभिषेक के दोस्त माधव शर्मा ने किया है। माधव ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कई हैरतअंगेज खुलासे किए हैं। माधव ने बताया कि कैसे ईशा ने अभिषेक को प्यार में धोखा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने ईशा को झूठी तक बताया है। इंटरव्यू के चलते माधव ने बताया, 'ईशा ने अभिषेक को धोखा दिया था। यही नहीं, ईशा ने अभिषेक पर हाथ उठाया था तथा उसने ही पहले थप्पड़ मारा था। अभिषेक के साथ रिलेशनशिप के चलते ईशा, समर्थ जुरेल से मिली थी। दोनों के बीच रिश्ता कुछ और ही था, मगर उसने अभिषेक को हमेशा समर्थ को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया मगर ऐसा नहीं था। अभिषेक को ईशा की कुछ आदतें पसंद नहीं थी तथा वो इसी कारण अग्रेसिव होता था।'

इंटरव्यू में माधव ने बताया, 'ईशा, समर्थ के साथ रिलेशनशिप में आने के पश्चात् से ही अभिषेक को धोखा दे रही थी। क्योंकि कोई लड़की 1 महीने में ही कैसे मूव ऑन कर सकती है। उसने इतनी जल्दी केवल इस कारण मूव ऑन किया क्योंकि वह पहले से ही समर्थ के साथ रिलेशनशिप में थी तथा उसे सबके सामने अपना दोस्त बताती थी। ईशा हमेशा ही दूसरे लोगों से बाते करती थी तथा अभिषेक से ये सब छुपाती भी थी। इतना ही नहीं माधव ने ईशा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ईशा अभिषेक की इमेज खराब करना चाहती हैं।'

KBC के सेट पर रो पड़े अमिताभ बच्चन, प्रोमो देख भावुक हुए दर्शक

'बायसेक्शुअल हैं अभिषेक कुमार?', एक्टर के दोस्त ने किया खुलासा

VIDEO! हील्स पहन इस सिंगर ने मलाइका संग किया रैंप वॉक, देखकर फ़टी रह गई फराह खान की आंखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -