कभी ऐसी नजर आती थी 'तारक मेहता...' शो की 'बबिता जी', तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
कभी ऐसी नजर आती थी 'तारक मेहता...' शो की 'बबिता जी', तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
Share:

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता मनोरंजन जगत का एक मशहूर नाम हैं। उन्होंने सुपरहिट कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की भूमिका निभाकर जो लोकप्रियता हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। मुनमुन ने अपने टैलेंट एवं हार्ड वर्क के दम पर टीवी जगत में शानदार मुकाम हासिल किया है। मुनमुन बहुत वक़्त से टेलीविज़न जगत में एक्टिव हैं तथा इतने वर्षों में उनका कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है।

वही मुनमुन एक स्टाइल आइकॉन भी बन चुकी हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन ट्रेडिशनल वियर में उनकी सुंदरता देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर भी मुनमुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि 34 वर्ष की हो चुकीं मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर, 1987 को दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में हुआ था। मुनमुन ने अंग्रेजी में मास्टर्स डिग्री ली है।

वही मुनमुन कोलकाता में बचपन में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में चाइल्ड सिंगर हुआ करती थीं। बड़ी होने के पश्चात् मुनमुन पुणे आ गईं तथा यहां फैशन शोज में पार्टिसिपेट करने लगीं। मुनमुन ने हम सब बाराती शो से 2004 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया। तत्पश्चात, वह कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में दिखाई दी। 2006 में उन्हें फिल्म हॉलिडे में भी देखा गया था। मुनमुन 2013 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की भूमिका निभाती आ रही हैं। इस किरदार से उन्हें जबरदस्त कामयाबी प्राप्त हुई तथा वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। मुनमुन दत्ता की पुरानी तस्वीरें आप ऊपर स्लाइड में देख सकते है।

सोशल मीडिया पर छाया पलक तिवारी का जिम लुक, VIDEO ने लगाई आग

कोरोना की चपेट में आया इस मशहूर अभिनेता का 11 महीने का बेटा

सामने आया नागिन 6 का पहला टीजर, दिखी महामारी की झलक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -