असल जिंदगी में जेठालाल के बेटे टप्पू को डेट कर रहीं हैं बबिता जी!
असल जिंदगी में जेठालाल के बेटे टप्पू को डेट कर रहीं हैं बबिता जी!
Share:

पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे शो में आप देखते होंगे कि जेठालाल, बबीता जी को मन ही मन पसंद करता है और बबीता जी की एक झलक देखने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। वहीं शो में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री और सीन्स को दर्शक काफी पसंद करते हैं, हालाँकि इस समय जो खबर आ रही है उसे सुनकर आपको बड़ा झटका लगने वाला है। जी दरअसल, रियल लाइफ में जेठालाल को छोड़ टप्पू, बबीता जी को पसंद करता है।

जी हाँ, एक वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभा रहे राज दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई बार मुनमुन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटोज पर राज ऐसे कमेंट करते हैं जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद अच्छे और क्लोज दोस्त हैं। हालाँकि वेबसाइट की खबर को माने तो दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर एक रिश्ता है। खबरें हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

केवल यही नहीं बल्कि दोनों के परिवार को भी इसकी जानकारी है। सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने रिश्ते की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और दोनों की लव स्टोरी काफी पुरानी है। आप सभी जानते ही होंगे राज और मुनमुन के बीच 9 साल का उम्र का फासाला है। जी दरअसल मुनमुन दत्ता राज के 9 साल बड़ी हैं। हालाँकि अब तक इन खबरों पर मुनमुन या राज में से किसी का रिएक्शन नहीं आया है लेकिन खबरें यहीं कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

भारत में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, बीते 24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड तोड़ केस

निजामाबाद में बाढ़ के कारण 600 भेड़ों के साथ फंसे 12 चरवाहे

तालिबान ने की डंडों और रायफल की बट से महिलाओं और पत्रकारों की पिटाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -