संजीवनी की टीम ने डाक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को ऐसे कहा शुक्रिया
संजीवनी की टीम ने डाक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को ऐसे कहा शुक्रिया
Share:

कोरोना वायरस भले ही देश में तेजी से फैल रहा हो लेकिन देश के डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स लगातार इस खतरनाक बीमारी से लड़ रहे हैं। इसके साथ ही डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के इस जज्बे को देखकर टीवी एक्टर्स लगातार इन फाइटर्स को सलाम कर रहे हैं। वहीं इसी बीच सीरियल संजीवनी 2 की पूरी कास्ट ने कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही कुछ समय पहले ही स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। वहीं इस वीडियो में सुरभि चंदना , मोहनीश बहल , नमित खन्ना , गुरदीप कोहली , रोनित रॉय और शायंतनी घोष मेडिकल स्टॉफ को एक अलग ही अंदाज में शुक्रिया कहते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए स्टार प्लस ने कैप्शन डाला है, 'कुछ सुपरहीरो अपने सिर पर कैप नहीं पहनते।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने लिखा है, 'देश में इस समय सभी डाक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स आपको बचाने के लिए कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। डॉ ईशानी इन लोगों को तहे दिल से शुक्रिया कहती है। वहीं क्या आपने इन डाक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद कहा...।सीरियल संजीवनी 2 का आखिरी एपिसोड 13 मार्च 2020 को ऑनएयर हुआ था।वहीं  इस शो की कहानी डॉक्टर्स के इर्दगिर्द घूमती है जो कि अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ को भी बड़े ही अच्छे से संभालते हैं। सुरभि चंदना और नमित खन्ना इस शो में में लीड के तौर पर नजर आए थे। इस शो के बंद होने के बाद फैंस सुरभि चंदना को टीवी पर काफी मिस कर रहे हैं।

वहीं  ऐसे में संजीवनी की टीम का ये वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।सोशल मीडिया पर टीम संजीवनी की ये मुहिम देखकर फैंस काफी खुश हैं और इन सब सितारों की तारीफ भी कर रहे हैं। इसके साथ ही तारीफ करना जरुरी भी है क्योंकि ये डॉक्टर्स ही हैं जिन्होंने इस महामारी को बढ़ने से रोका है। अगर डॉक्टर्स दिन-रात एक करके मरीजों का इलाज न करते तो ये बीमारी भारत में भी अमेरिका और इटली जैसे देशों की तरह एक खतरनाक रुप ले लेती। इसके साथ ही इस बीमारी की गंभीरता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना कोई न कोई डॉक्टर नर्स या मेडिकल स्टाफ इलाज के दौरान कोरोना वायरस का शिकार हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by StarPlus (@starplus) on

पोस्ट की वजह से कानूनी पचड़े में पड़ें यह टीवी सेलेब्स

'रामायण की कौशल्या' कर चुकी है 250 फिल्मो में काम

सीरियल विक्रम और बेताल में सज्जन लाल पुरोहित ने दिखाया था जलवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -