दुखद! 'तारक मेहता...' शो के इस एक्टर का हुआ निधन, फैंस को लगा झटका
दुखद! 'तारक मेहता...' शो के इस एक्टर का हुआ निधन, फैंस को लगा झटका
Share:

मनोरंजन जगत से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम सुनील होलकर का 40 की आयु में निधन हो गया है। सुनील होलकर, लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। टेलीविज़न शोज के अतिरिक्त सुनील होलकर ने हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।40 की उम्र में टैलेंटेड अभिनेता सुनील होलकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुनील होलकर का देहांत 12 जनवरी को हुआ। 13 जनवरी को सुनील होलकर का अंतिम संस्कार किया गया। 

सुनील होलकर 'तारक मेहता' के कई एपिसोड्स में दिखाई दिए थे। शो में उन्होंने अपने छोटे किरदार से दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। सुनील होलकर लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार चल रहा था, मगर उन्हें बचाया ना जा सका। सुनील होलकर अंतिम बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में दिखाई दिए थे। उन्होंने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई वर्षों तक काम किया। वो 12 साल तक थिएटर से भी जुड़े रहे। 'तारक मेहता' के अतिरिक्त उन्हें 'मोरया', 'मैडम सर', 'मिस्टर योगी' जैसे कई शोज में देखा गया। सुनील होलकर अपने करियर की ऊंचाईयों को छू रहे थे। ऐसे में उनके निधन की खबर ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया।  

सुनील होलकर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियोज एवं तस्वीरें साझा किया करते थे। उनके निधन के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से श्रद्धाजंलि दे रहा है। परिवार और प्रशंसकों की आंखें नम हैं। सुनील होलकर अपने प्रशंसकों के लिए कई सुनहरी यादें छोड़ गये हैं। लोगों के लिए भरोसा करना मुश्किल है कि अब वो हमें फिल्मों और शोज में अभिनय करते नहीं नजर आएँगे। सुनील होलकर के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। सुनील होलकर की मौत उनके परिवार और कला जगत के लिए बड़ी क्षति है। 

BIG BOSS 16 में खत्म हुआ सलमान खान का सफर..! अब ये शख्स करेगा शो होस्ट

जया बच्चन नहीं, इस लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ बच्चन

शहनाज गिल के बाद चमकी इस मशहूर एक्ट्रेस की किस्मत, सलमान खान ने जताई फिल्म करने की इच्छा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -