'ऐसी सजा मिले कि..', NCP नेता पर क्यों भड़की जया बच्चन ?
'ऐसी सजा मिले कि..', NCP नेता पर क्यों भड़की जया बच्चन ?
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद जया बच्चन और शिवसेना (उद्धव गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कई नेताओं समेत  महिला जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के साथ मुलाकात की और शिंदे सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार की NCP सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर नाराजगी प्रकट की। 

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि वे गवर्नर से मिले हैं और जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। सपा सांसद ने कहा कि महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को सरकार से बाहर करके देश के सामने मिसाल रखनी चाहिए। मीडिया से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि, 'आज हम गवर्नर से मिले हैं और हम जल्द ही राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। महिलाओं का अपमान बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनेताओं समेत कोई भी व्यक्ति, जो महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता है, उसे इस प्रकार दंडित करना चाहिए कि देश के सामने एक मिसाल कायम हो।'

बता दें कि, NCP सांसद सुप्रिया सुले की एक टिप्पणी का जवाब देते हुए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने ऐसी बात कह दी थी, जिसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। जया बच्चन ने कहा कि, 'चूंकि सत्तार ने खुद कुछ दिन पहले सुझाव दिया था कि विपक्ष भी खोखे (बक्से) का फायदा उठा सकता है, उन्होंने कहा था कि इल्जाम का कुछ आधार होना चाहिए।' बता दें कि जब इस संबंध में सत्तार से पूछा गया था कि उन्होंने सुले के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने अपने जवाब में कहा था कि जो लोग इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें जांच करवानी चाहिए।

'नेहरू ने देश के लिए 9 साल जेल काटी, सावरकर ने माफ़ी मांगी..', सीएम गहलोत का भाजपा पर हमला

'भ्रष्टाचार का पर्याय केजरीवाल...', MCD चुनाव से पहले AAP पर भाजपा का पोस्टर वार

मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल को उम्मीदवार बनाने में शिवपाल की सहमति थी, सपा नेता का बड़ा दावा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -