'नेहरू ने देश के लिए 9 साल जेल काटी, सावरकर ने माफ़ी मांगी..', सीएम गहलोत का भाजपा पर हमला
'नेहरू ने देश के लिए 9 साल जेल काटी, सावरकर ने माफ़ी मांगी..', सीएम गहलोत का भाजपा पर हमला
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भाजपा-RSS पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की छवि खराब करने का इल्जाम लगाया है। सीएम गहलोत ने आज जयपुर के रामनिवास बाग में पंडित नेहरू की जयंती पर सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

कांग्रेस नेता ने वीर सावरकर के आजादी में योगदान पर सवाल खड़े करते हुए क​हा कि, भाजपा वाले सावरकर का नाम ले रहे हैं। सावरकर ने तो जेल होते ही एक साल के भीतर अंग्रेजों से नौ बार माफी मांग ली थी। जब विश्व युद्ध हुआ तो सावरकर ने अंग्रेजों के लिए सेना में भर्ती करवाई। ये क्या मुकाबला करेंगे पंडित नेहरू का। देश के लिए नेहरू ने 9 साल तक जेल काटी थी। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि भाजपा से पहले जनसंघ हुआ करता था। राजस्थान में भैरोसिंह शेखावत जनसंघ के नेता थे। जनसंघ के आठ सदस्य चुनाव जीतकर आते थे, उस समय जनसंघ में कोई दम नहीं था। 

सीएम गहलोत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर पंडित नेहरू की छवि खराब करने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि भाजपा-RSS वाले लोगों को धर्म के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं। ये फासिस्ट ताकतें लोगों को गुमराह कर रही हैं। सोची समझी साजिश के तहत देशवासियों को गुमराह किया जा रहा है। पंडित नेहरू के सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस के साथ बहुत अच्छे रिश्ते थे, मगर इन्होंने नेहरू की छवि खराब करने के लिए अफवाहें फैलाईं। आजादी की 75वीं सालगिरह के समारोह से नेहरू का नाम ही गायब कर दिया। नेहरू के योगदान और उनके नाम को मिटाने की साजिश की जा रही है।

'भ्रष्टाचार का पर्याय केजरीवाल...', MCD चुनाव से पहले AAP पर भाजपा का पोस्टर वार

मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल को उम्मीदवार बनाने में शिवपाल की सहमति थी, सपा नेता का बड़ा दावा

वर्शिप एक्ट सुनवाई के दौरान SC से स्वामी की बड़ी मांग, निकलेगा काशी-मथुरा का समाधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -