'विकास नहीं 'हिसाब यात्रा' निकाले प्रदेश सरकार...', सीहोर में बोले कमलनाथ
'विकास नहीं 'हिसाब यात्रा' निकाले प्रदेश सरकार...', सीहोर में बोले कमलनाथ
Share:

सीहोर: शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ सीहोर पहुंचे, जहां सबसे पहले चिंतामन गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर विधान सभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस के चलते हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह मुख्य मार्गों पर मंच से उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए कमलनाथ ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। मगर उन्‍हें हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए।

कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्‍वीर आप सबके सामने है। लगभग 18 वर्षों से बीजेपी की सरकार है। शिवराज सरकार को विकास यात्रा नहीं हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। क्योंकि राज्य में किसान, नौजवान, व्यापारी, कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, गोवंश का सत्यानाश हो गया है। मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य की तस्‍वीर आपके सामने रखकर मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित करेंगे। हमारे सामने चुनौती है नौजवानों के भविष्य की जो मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। नौजवान बेरोजगार हैं, यह सबसे बड़ी चुनौती है कृषि क्षेत्र में हम नियम बनाकर उसमें सुधार ला सकते हैं, लेकिन जब तक निवेश नहीं आएगा तब तक रोजगार के नये अवसर नहीं बनेंगे। बाजार चलता है, किराने की दुकान चलती है, जब किसानों की जेब में पैसा होता है, मगर जेब में पैसा नहीं। आर्थिक गतिविधि आखिर आगे कैसे बढ़े। एक उद्योग लगता है, रोजगार के मौके बनते हैं और साथ साथ आर्थिक गतिविधि बढ़ती है। मगर यह सब ठप है। आज मध्यप्रदेश की पहचान क्या है। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार प्रदेश है।

जब पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से पूछा गया कि बीजेपी ने सड़क निर्माण के लिए 150 परिवार उजाड़ दिये हैं तो उन्होंने कहा कि बीजेपी की यही कार्यशैली है विकास के नाम पर जनता को परेशान किया जाता है वहीं सर्वे का आकलन क्या कह रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि सर्वे एक इशारा होता है। हमारा जो स्थानीय संगठन है वहीं चुनाव जिताता है। शिवराज के खिलाफ कौन चेहरा होगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी टिकटों का फैसला नहीं हुआ, मगर यह तय है कि मजबूत चेहरा उनके सामने होगा।

'पहले डेटॉल से मुंह धो लीजिए...', कांग्रेस नेताओं से ऐसा क्यों बोलीं निर्मला सीतारमण ?

'आवास, आरोग्य और आमदनी की त्रि-शक्ति से बदल रहा त्रिपुरा..', चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

सदन के अंदर रिकॉर्डिंग के आरोप में कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल निलंबित, सभापति धनखड़ ने लगाई फटकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -