लाल किला हिंसा का आरोपी गुरजोत सिंह पंजाब से गिरफ्तार, घोषित था 1 लाख का इनाम
लाल किला हिंसा का आरोपी गुरजोत सिंह पंजाब से गिरफ्तार, घोषित था 1 लाख का इनाम
Share:

नई दिल्ली: 26 जनवरी को हुए लाल किला हिंसा मामले में स्पेशल सेल ने पंजाब से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरजोत सिंह बताया गया है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। गुरजोत सिंह पर आरोप है कि उसने लाल किले के पीछे वाले गुंबद पर चढ़कर झंडा फहराया था। खबरों के मुताबिक, उसे अमृतसर से अरेस्ट किया गया है।

गुरजोत की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए दिल्ली में DCP स्पेशल सेल संजीव यादव ने बताया है कि इसकी गिरफ्तारी लाल किला पर निशान साहिब का झंडा फहराने के आरोप में हुई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले पर दीप सिद्धू, जुगरात सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के संबंध में जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपये के नकद इनाम देने का ऐलान किया गया था।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला परिसर में हुई हिंसा मामले में इससे पहले दीप सिद्धू को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी दीप सिद्धू को ज़मानत दे दी थी, किन्तु इसके थोड़ी ही देर बाद उसे फिर से अरेस्ट कर लिया गया था। उसकी दूसरी गिरफ्तारी पुरातत्व विभाग की FIR के आधार पर की गई थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में लगभग 500 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे और एक किसान की भी मौत हो गई थी।

MP: वैक्सीन नहीं लगवाई तो, न कटेंगे बाल और न होगी शेविंग

कोरोना टीकाकरण के मामले में नंबर-1 बना भारत, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

एक किताब ने बदला था एलन मस्क का नजरिया, आज हर सेकंड कमाते है 67 लाख रुपए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -