70 लोगों के बीच शादी के बंधन में बंधी स्मृति ईरानी की बेटी, सामने आई तस्वीरें
70 लोगों के बीच शादी के बंधन में बंधी स्मृति ईरानी की बेटी, सामने आई तस्वीरें
Share:

केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व टेलीविज़न एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शनेल ईरानी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अर्जुन भल्ला संग सात फेरे ले चुकी हैं। नागौर के खींवसर फोर्ट में दोनों ने शादी की है। सोशल मीडिया पर शनेल एवं अर्जुन की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है जो जमकर वायरल हो रही है। शादी की रस्मों का आरम्भ स्मृति ईरानी ने शंख बजाकर किया। इस शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ चुनिंदा मेहमान ही सम्मिलित हुए।  

वही शनेल और अर्जुन भल्ला की इस शाही शादी में मेहमानों का स्वागत राजस्थान के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। शाही अंदाज में अर्जुन की बारात खींवसर फोर्ट के भीतर ही निकाली गई। स्मृति ईरानी ने दामाद का शानदार स्वागत किया। फोर्ट में इसके चलते खूब आतिशबाजी भी हुई। ढेर सारी विंटेज कारें भी देखी गईं। 

अर्जुन भल्ला और शनेल के लिए फोर्ट में एक खास मंडप तैयार हुआ था, जहां दोनों ने सात फेरे लिए। मौजूदा लोगों का आशीर्वाद लिया। वही बात यदि लुक की करें तो अर्जुन भल्ला ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ रेड पर्ल नेकपीस कैरी किया था एवं लाल रंग का साफा पहना था। वहीं, शनेल ने रेड हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था। इशके साथ गोल्डन कलीरे एवं लाल चूंड़ा पहना था। बालों को बांधकर सिर से रेड नेट की टुन्नी ली हुई थी। खींवसर फोर्ट में शनेल एवं अर्जुन भल्ला की शादी ब्शुत निजी रही। हर किसी को फोर्ट के अंदर मोबाइल उपयोग करना मना था। मेहमानों के लिए नो मोबाइल पॉलिसी रखी गई थी। ऐसे में मंडप के अंदर कोई भी व्यक्ति फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सका। शादी के चलते हाई सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई। खींवसर फोर्ट में शनेल ईरानी एवं अर्जुन भल्ला की शादी में कोई VIP मेहमान नहीं पहुंचे। सिर्फ 70 लोगों की उपस्थिति में शनेल और अर्जुन शादी के बंधन में बंधे। स्मृति ईरानी ने किसी भी VIP व्यक्ति को शादी के लिए आमंत्रित नहीं किया था। 

बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का लेकिन टीवी के एक शो ने बदल दी थी इस एक्टर की जिंदगी

'करीना कपूर हैं मेरी इंस्पिरेशन', जानिए क्यों ऐसा बोली नेहा मर्दा?

कपिल शर्मा और गुरु रंधावा की जोड़ी ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ नया गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -