झारखंड चुनाव: धनबाद में गरजीं स्मृति ईरानी, कहा- JMM और कांग्रेस ने किया गरीबों को नज़रअंदाज़
झारखंड चुनाव: धनबाद में गरजीं स्मृति ईरानी, कहा- JMM और कांग्रेस ने किया गरीबों को नज़रअंदाज़
Share:

धनबाद: केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर गरीबों को नज़रअंदाज़ करने का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह तो केंद्र और झारखंड की भाजपा सरकार है जिसने गरीबों की सेहत की चिंता की और उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की सहूलियत दी है।

ईरानी ने धनबाद के निरसा और बोकारो के डुमरी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो की पूर्ववर्ती सरकारों ने हमेशा गरीबों को नज़रअंदाज़ किया है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। पीएम मोदी के एक गरीब परिवार से होने के कारण वह गरीबी के दंश को समझते हैं। 

ईरानी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी मां की पीड़ा को देखकर देश की महिलाओं को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा उपलब्ध करवाया है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय बनवाने का काम किया है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने लोगों पानी, मकान, बिजली और सड़क भी दिए हैं। ईरानी ने कहा कि झारखंड की रघुवर दास सरकार ने प्रदेश में सड़क बनवाई है, किन्तु उन सड़कों में डुमरी से तीन बार से MLA जगनाथ महतो के क्षेत्र में मात्र 205 किलोमीटर सड़कें ही बनी हैं।

झारखंड रैली में बोले पीएम मोदी, कहा- विपक्ष का एक ही काम, मोदी को गाली दो...

स्वाति मालीवाल का अनशन समाप्त, अस्पताल में जबरन चढ़ाया गया ग्लूकोज

अब दुनिया भर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, भारत की सिफारिश पर UN का ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -