राष्ट्रीय महिला संगठनों ने माँगा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी का इस्तीफा
राष्ट्रीय महिला संगठनों ने माँगा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी का इस्तीफा
Share:

बदायूं में बीते दिनों हुए दुष्कर्म मामले ने अब जोर पकड़ लिया है। यह एक ऐसा मामला है जो काफी शर्मनाक रहा है और इसे लेकर देशभर में आक्रोश दिखाई दे रहा है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने एक बयान दिया जिससे सनसनी वाला माहौल बन चुका है। जी दरअसल महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बीते दिनों पीड़िता के घर पहुंचीं, वहां जाकर उन्होंने कह कि, 'महिलाओं को देर शाम तक घर के बाहर नहीं रहना चाहिए, उन्हें समय से घर वापस आ जाना चाहिए।' उनके इसी बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। कई लोगों को उनका यह बयान अच्छा नहीं लगा और लोग उन्हें भला बुरा कह रहे हैं।

जी दरअसल चंद्रमुखी ने बदायूं पीड़िता के बारे में इंगित करते हुए बीते दिनों कहा था कि ''अगर पीड़िता घर के किसी पुरुष, या किसी बच्चे के साथ जाती, तो शायद इस तरह की घटना उसके साथ न होती।'' अब हाल ही में चंद्रमुखी देवी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है, ''ये बेहद शर्मनाक बात है कि वह महिला आयोग जिसे कि महिला अधिकारों के लिए सार्वजनिक रूप से खड़ा होना चाहिए, अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए, वह योगी सरकार में महिलाओं के लिए भयानक असुरक्षा के माहौल को ढकने के लिए पीड़िता को ही घटना के लिए जिम्मेदार ठहराने में लगी हुई है।'' इसके अलावा यह भी कहा गया है, ''ये काफी चौंकाने वाली बात है कि एक ऐसी महिला जो ऐसे सामन्ती और पितृसत्तात्मक विचारों का प्रचार कर रही है, वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य है। हम महिला आयोग से इनके इस्तीफे की मांग करते हैं।''

संयुक्त बयान में शामिल महिला संगठन-
अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ (AIDWA)
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वीमेन (NFIW)
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ (AIPWA)
प्रगतिशील महिला संगठन (PMS)
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS)
ऑल इंडिया अग्रगामी महिला समिति (AIAMS)

भारत ने किया कोरोना नेजल वैक्सीन का निर्माण, जानिए कैसा होगा इसका परिणाम

रेलवे ने किया ऐलान, अब 9 माह तक रद्द टिकटों का पाएं रिफंड

शक में युवक ने ले ली मंगेतर की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -