शक्ति बनी 'रामायण' की 'सीता', नए सीरियल में इस किरदार में आएंगी नजर
शक्ति बनी 'रामायण' की 'सीता', नए सीरियल में इस किरदार में आएंगी नजर
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर शख्सियत रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इन दिनों चर्चाओं में हैं। वो शीघ्र ही नए शो में दिखाई देने वाली हैं। वे एक बार फिर से इसी प्रोडक्शन हाउस का भाग बनने जा रही हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हैं। उन्होंने अपने नए रोल की झलकियां बताई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

वही इस तस्वीर में दीपिका अलग अवतार में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- "कभी सीता तो कभी शक्ति.. मैं हूं नारी।" इससे पूर्व भी उन्होंने नए शो के सेट से अपनी कई तस्वीरों साझा की थीं। गौरतलब है कि पौराणिक धारावाहिक रामायण की बात करें तो इस शो ने 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज होने के पश्चात् बहुत लोकप्रियता प्राप्त की थी। इसे बीते वर्ष लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित किया गया था, जिसके पश्चात् सीरियल ने फिर ऑडियंस की संख्या के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 

रामायण में विभिन्न किरदार अदा करने वाले कलाकारों की पहचान दशकों से भारतीय हस्तियों के रूप में बन चुकी है। राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के तौर पर दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी, रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी तथा हनुमान के रूप में दारा सिंह को आज भी उनके एक्टिंग के लिए याद किया जाता है।

शहनाज गिल की दिलकश अदाओं ने फिर लूटा फैंस का दिल, तस्वीरें देख बोले फैन- कौन सी चक्की का आंटा खा रही हो

एजाज खान के परिवार के साथ नजर आई पवित्रा पुनिया, शेयर की ये तस्वीरें

सोशल मीडिया पर छाया अंकिता लोखंडे का चक्रासन, देंखे ये जबरदस्त वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -