बिग बॉस ने अब तक कई लोगों की जिंदगी बदली है। कुछ लोग ऐसे रहे जो बिग बॉस में आने के बाद मशहूर हो गए तो कुछ लोग ऐसे रहे जिनको आज भी कोई नहीं जानता। खैर आज हम आपको शो से जुड़े ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम सिद्धार्थ शुक्ला का है। सिद्धार्थ शुक्ल अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने इसी साल 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। वह बिग बॉस 13 के विनर रहे हैं।
जयश्री रमैय्या - बिग बॉस कन्न्ड़ का हिस्सा रह चुकी जयश्री ने इसी साल मौत को गले लगा लिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जयश्री लम्बे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
प्रत्युषा बनर्जी - साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी। आप सभी जानते ही होंगे प्रत्युषा ने भी सलमान खान के इस कंट्रोवर्सिल शो में हिस्सा लिया था। वहीं प्रत्युषा सिद्धार्थ शुक्ल के साथ शो बालिका वधु का भी हिस्सा रहीं थीं।
सोमनाथ चित्तनूर - सोमनाथ ने बिग बॉस मलयालम में हिस्सा लिया था और सोमनाथ का निधन कोरोना वायरस के चलते हो गया था।
स्वामी ओम - टीवी शो बिग बॉस 10 में धमाल मचाने वाले स्वामी ओम बहुत तेजी से मशहूर हुए थे। शो में उन्होंने इतना धमाका किया था कि उन्हें कोई भूल ही नहीं सकता। वैसे स्वामी ओम अब इस दुनिया में नहीं हैं।
जेड गुडी - बिग ब्रदर में नजर आ चुकी जेड गुडी ने बिग बॉस 2 में हिस्सा लिया था और साल 2009 में उनका निधन हो गया।
VIDEO: आखिर कैसे सिद्धार्थ की मौत का गम सह रहीं माँ, सिस्टर शिवानी ने किया खुलासा
'हमारे यहां नकारा पशु को 'खट्टर' कहते हैं।।।', हरियाणा सीएम पर ओमप्रकाश चौटाला के विवादित बोल
प्रेमिका दे रही थी ऐसी धमकी कि प्रेमी ने चेहरे से अलग कर दी चमड़ी