इन्होने दी सिद्धार्थ शुक्ला को मुखाग्नि, रोती-बिलखती माँ का वीडियो वायरल
इन्होने दी सिद्धार्थ शुक्ला को मुखाग्नि, रोती-बिलखती माँ का वीडियो वायरल
Share:

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन के बाद से पूरे सोशल मीडिया पर केवल और केवल वही छाये हुए हैं। हर तरफ केवल और केवल उन्ही के बारे में बातें हो रहीं हैं। एक्टर की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। केवल आम इंसान ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ के करीबियों का हाल भी बुरा है। अब इन सभी के बीच एक्टर की मां का भी एक वीडियो सामने आया है। आप सभी जानते ही होंगे सिद्धार्थ अपनी बूढ़ी मां को अकेला छोड़ कर चले गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ऐसे में मिली जानकारी के तहत एक्टर के निधन के बाद उनके कजिन उन्हें मुखाग्न दी है। अब कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं सिद्धार्थ की मां और उनके कजिन को बेसुध हालत में देखा जा सकता है। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। बीते बुधवार को देर शाम करीब 8 बजे, सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां रीता शुक्ला के साथ ही अपनी ओशिवारा में मौजूद बिल्डिंग के परिसर में घूम रहे थे। घूमने के बाद वो अपने फ्लैट में गए और उन्होंने तबियत ठीक ना होने की बात अपनी मां से कही। उसके बाद वह गोली खा कर सोने चले गए। वहीँ अगले दिन गुरुवार को सुबह करीब 9।30 बजे उनके परिवार ने उन्हें बेहोश पाया गया।

वहीँ करीब 10।30 बजे उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका ECG किया गया, लेकिन तब तक सिद्धार्थ शुक्ला दम तोड़ चुके थे। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में हुआ था और उनके पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर थे। वहीँ उनकी मां रीता शुक्ला हाउसवाइफ हैं। आपको बता दें कि उनके पिता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम कर चुके थे और मॉडलिंग के दिनों में फेफड़ों की बीमारी के कारण उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

आज कौन सी है तिथि और क्या है शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानिए पंचांग

आज शनिदेव मंदिर जाकर तेल अर्पित करें इस राशि के लोग, जानिए अपना राशिफल

सीने में फंसा हुआ था 10 इंच का चाक़ू, हो चुका था आर-पार..., मरीज को देखकर डॉक्टर्स के भी उड़े होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -