4 बार शादी कर चुकी है 'शरारत' की ये एक्ट्रेस, बहुत फिल्मी है लव स्टोरी
4 बार शादी कर चुकी है 'शरारत' की ये एक्ट्रेस, बहुत फिल्मी है लव स्टोरी
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्रुति सेठ (Shruti Seth) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रुति सेठ ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई से की है। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। श्रुति ने कई टेलीविज़न सीरीयल और फिल्मों में काम किया है। मगर उनके करियर को पहचान ‘शरारत’ शो से प्राप्त हुई थी। इस शो में उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस फरीदा जलाल मुख्य किरदार में थीं। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे संबंधित बातों के बारे में जानते हैं।

श्रुति ने अपने करियर का आरम्भ मुंबई के ताज होटल में गेस्ट रिलेशन एग्जिक्युटिव के रूप में किया था। उन्होंने अपनी पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करने का निर्णय लिया। इस के चलते उन्होंने पॉन्ड्स टैलक्म पाउडर, फ्रूटी, लाइफब्वॉय, टाटा होम फाइनेंस सहित कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किया। मॉडलिंग के साथ- साथ उन्हें टेलीविज़न में काम करने का ऑफर मिलने लगे।

श्रुति ने ‘शश्श… कोई है’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘मान’, ‘देश में निकला चांद’, ‘क्या होता है प्यार’, ‘बालवीर’ जैसे कई सीरीयल्स में दिखाई दे चुकी हैं। मगर उनके करियर को पहचान जादुई शो ‘शरारत’ से मिली थी। श्रुति सेठ ने ‘फना’ फिल्म में काजोल की दोस्त की भूमिका निभाई थी। तत्पश्चात, ‘राजनीति’ में उन्हें बोल्ड अंदाज में देखा गया। श्रुति के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। श्रुति ने 2010 में निर्देशक दानिश असलम से शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी बड़ी दिलचस्प है। पहली बार दानिश और श्रुति की मुलाकात फना के सेट पर हुई थी। उस वक़्त दानिश कुणाल कोहली के असिस्टेंट थे। दानिश चिल्ला- चिल्लाकर सेट पर लोगों को गाइड कर रहे थे। उनके पास खड़ी श्रुति ने पॉकेट में रखा माइक निकालकर देते हुए दानिश से बोला कि उनके पास माइक है। नौ दिन के शूट के चलते दोनों के बीच दिन भर में 50 मैसेज होते थे। तत्पश्चात, दोनों की निरंतर बातें होने लगी और लगभग 5 वर्ष तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों अलग धर्म के थे इसलिए माता- पिता को मनाना मुश्किल था मगर बाद में परिवार के लोग मान गए। इसके बाद दोनों ने गोवा में क्रिश्चन रिवाज से शादी की। दोनों ने पहले हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। तत्पश्चात, मुस्लिम रिवाज से और बाद में कोर्ट मैरिज की।

KBC में हुआ कुछ ऐसा जो नहीं हुआ पहले कभी, जानकर होगी हैरानी

अंकिता-विक्की की शादी को पूरा हुआ एक साल, सेलिब्रेट करने पहुंची यहाँ

ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगीं देवोलीना भट्टाचार्जी, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -