श्री रामलला का होगा भव्य जलाभिषेक, 156 देशों से अयोध्या पहुंचा जल
श्री रामलला का होगा भव्य जलाभिषेक, 156 देशों से अयोध्या पहुंचा जल
Share:

लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्री रामलला (Shri Ramlala) के मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। कहा जा रहा है कि लगभग एक वर्ष से कम समय में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसी कड़ी में श्री राम जन्मभूमि का भव्य जलाभिषेक होना है। विशेष बात ये है कि रामलला का जलाभिषेक न केवल भारत की पवित्र नदियों, बल्कि 156 देशों की नदियों एवं समुद्र के जल से होगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को रामलला का जलाभिषेक करेंगे।

आपको बता दें कि 156 देशों से जल लाने का काम आज से नहीं, बल्कि 3 वर्ष पहले मतलब वर्ष 2020 में ही आरम्भ कर दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व भाजपा MLA विजय जॉली ने संभाली थी। अब जब दुनियाभर के 156 देशों का जल इकट्ठा हो गया है तो अब रामजन्म भूमि का जलाभिषेक किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में 'जल कलश' की पूजा करेंगे।

बीजेपी नेता विजय जॉली ने बताया कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) की पवित्र नदियों में से एक रावी नदी का जल भी इसमें सम्मिलित है। हालांकि पाकिस्तान से जल लाना सरल नहीं था, मगर फिर दुबई के मार्ग इस जल को भारत लाया गया। एक वर्ष से चल रहे रशिया-यूक्रेन युद्ध के बीच हालात कुछ अच्छे नहीं हैं, मगर प्रभु श्री राम की जन्मभूमि के जलाभिषेक के लिए दोनो देशों ने सहायता की तथा दोनों ही देशों से जल लाया गया। अब रामलला का इस जल से अभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक कार्यक्रम में केवल पाकिस्तान एवं रूस ही नहीं, बल्कि फ्रांस, जर्मनी, जॉर्जिया, स्विट्जरलैंड, इटली, इराक, कनाडा, चीन, भूटान, अफगानिस्तान, ब्राजील, डेनमार्क जैसे कुल मिलाकर 156 देशों का जल सम्मिलित है। जलाभिषेक कार्यक्रम में देश ही नहीं। विदेशों के भी राजनयिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरुओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की तैयारी है।

अतीक-अशरफ की हत्या से विचलित हुआ मानवाधिकार आयोग, यूपी पुलिस से माँगा जवाब

खरीदना चाह रहे है 10 हजार तक का स्मार्टफोन तो ये है आपके लिए बेस्ट विकल्प

सांप लेकर हॉस्पिटल पंहुचा शख्स, जानिए क्या है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -