सांप लेकर हॉस्पिटल पंहुचा शख्स, जानिए क्या है मामला
सांप लेकर हॉस्पिटल पंहुचा शख्स, जानिए क्या है मामला
Share:

उन्नाव से एक हैरान करने वाला केस सुनने के लिए मिला है। यहां घर में काम कर रही महिला को सांप काट लिया। महिला के पति को जैसे ही इस बात का पता चला उसने सांप को पकड़कर एक बोरी में कैद कर चुके है।

वहीं युवक अपनी बाइक से पत्नी को जिला हॉस्पिटल इमरजेंसी वार्ड पहुंचा दिया है। जहां बोरी में सांप देख डॉक्टर और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। हॉस्पिटल में बोरी में सांप को देखकर डॉक्टर  भी हैरान हो चुके है। डॉक्टर ने सांप को साथ में लाने की वजह से पूछा, तो महिला के पति ने बताया कि सांप को इसलिए लाए है कि डॉक्टर को दिखाएंगे की ऐसा सांप है। अब आप इसके हिसाब से उपचार किया।

सफीपुर कोतवाली इलाके के उम्मर अटवा गांव की रहने वाली कुसुमा (35) पत्नी नरेन्द्र कुमार सुबह घर के पीछे बने कमरे में झाडू लगा रही थी। इसी दरम्यान वहीं पास में ही बैठे जहरीले सांप ने उसे काट खाया। तबीयत बिगड़ने पर पति नरेन्द्र ने उसे आनन फानन जिला हॉस्पिटल  लेकर पहुंचा। जहां वह अपने साथ एक बोरी में सांप को भी कैद कर लेकर पहुंच गया। जिनको देख डॉक्टर दंग रह गए। हालांकि डॉक्टरों ने महिला को एडमिट कर उसका उपचार किया। जिसके बाद से उसका इलाज चल रह है।

डॉक्टरों से पति बोला देख लो ऐसा है सांप: जिला अस्पताल पहुंचे नरेंद्र एक तरफ अपनी पत्नी को सांप काटने की जानकारी डॉक्टर भी दे रहे है, तो दूसरी ओर हाथ में पकड़े बोरी के अंदर बंद सांप को खोल कर दिखाया। बोला है कि देख लीजिए डॉक्टर साहब इसी सांप ने काटा है। अब इसके हिसाब से आप इलाज शुरू करिए। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद मरीजों के साथ तीमारदार सांप देखकर डर गए। वहीं डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू कर दिया।

शहनाज गिल संग रिलेशनशिप की ख़बरों पर आई राघव जुयाल की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

शहनाज गिल के नए फोटोशूट ने उड़ाई फैंस के रातों की नींद, दिल थामकर देंखे

अपनी तस्वीर शेयर कर सलमान ने फिल्म को लेकर की खास अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -