'गर्लफ्रेंड को नाइट आउट पर ले गया शोएब शेख, जन्मदिन मनाया और कर दी हत्या', सामने आई चौंकाने वाली वजह
'गर्लफ्रेंड को नाइट आउट पर ले गया शोएब शेख, जन्मदिन मनाया और कर दी हत्या', सामने आई चौंकाने वाली वजह
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शोएब शेख नामक एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका अमित कौर का गला दबा कर उन्हें मार डाला। मृतका एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर थी। वो जुई नगर शाखा में पदस्थापित थी। 3 महीने पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। शोएब शेख 24 वर्ष का है, जबकि उसकी प्रेमिका उससे 11 वर्ष बड़ी थी। सितंबर 2023 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अमित कौर का अपने पति से तलाक हो चुका था तथा उसकी एक किशोर बेटी भी है।

सोमवार (8 जनवरी, 2024) को महिला का जन्मदिन भी था। शोएब शेख ने योजना बनाई कि जन्मदिन का जश्न खत्म होने के बाद वो उसे मार डालेगा। उसे शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य मर्द से अफेयर है। साकी-नाका के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर वाल्मीकि कोरे ने आरोपित को धर-दबोचने में कामयाबी पाई है। DCP दत्ता नलावडे ने बताया कि शोएब शेख ने प्रेमिका अमित कौर की मुंबई के एक लॉज में हत्या किए जाने का आरोप कबूल कर लिया है। सोमवार को जब अमित कौर ऑफिस से आ गई, तब शेख उससे मिला। लॉज में चेक-इन करने के पश्चात् दोनों ने साथ मिल कर महिला का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दोनों ने रूम बुक करने के लिए अपने-अपने आइकार्ड्स का इस्तेमाल किया था। 

वही आधी रात को शोएब को लॉज के कर्मचारियों ने बहार निकलते देखा, मगर उन्हें उसे लेकर कुछ संदेहास्पद नहीं लगा। पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तभी वहाँ अमित कौर की लाश पड़ी हुई मिली। गला दबा कर उनका क़त्ल किया गया था। तुर्भे के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र दौंडकर ने ये खबर दी है। शोएब शेख स्कूल ड्रॉपआउट है। वो हत्या के बाद साकी-नाका स्थित अपने घर लौट आया। वो अपने एक रिश्तेदार के गैराज में काम करता था। रात के लगभग 2 बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कॉल कर खबर दी कि उसके पड़ोसी ने कुछ गड़बड़ किया है। शेख को पकड़ कर थाने लाया गया, जहाँ पूछताछ में उसने हत्या का आरोप कबूला। साकी-नाका पुलिस ने फिर तुर्भे थाने से संपर्क किया और लॉज में पहुँच कर लाश को बरामद किया।

शोएब शेख को तुर्भे पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। पीड़िता GTB नगर में अपनी माँ के साथ रहती थी। जबकि उसकी किशोर बेटी उसके पूर्व पति के साथ रहती है। अमित रवींद्र कौर को ‘एमी’ नाम से भी जाना जाता है। वो IDFC बैंक में काम करती थी। पुलिस ने धारा-302 (हत्या) समेत IPC की अन्य धाराएँ लगा कर शोएब शेख को जेल भेज दिया है। पुलिस से भी उसने बताया है कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी, इसीलिए उसने उसका क़त्ल कर दिया।

अडानी ने भारतीय नौसेना के लिए बनाया आत्मनिर्भर मानवरहित अत्याधुनिक ड्रोन, जानिए क्या है इसकी खासियत

अचानक बेपटरी हुई चारमीनार एक्सप्रेस, आधा दर्जन लोग हुए घायल

'मुबारक हो लाला..', शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -