सगाई के 1 दिन पहले गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
सगाई के 1 दिन पहले गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
Share:

लखनऊ: यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी शख्स ने अपनी प्रेमिका का गोली मारकर क़त्ल कर दिया। लड़की की सगाई होने वाली थी, मगर आरोपी ने एक दिन पहले लड़की की हत्या कर दी। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर दिया।

अपराधी युवक प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, मृतक लड़की का नाम शालू वर्मा, जिसकी आयु 21 वर्ष बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अपराधी युवक जयचंद्र वर्मा (22) और युवती पड़ोसी थे। शालू रायखा गांव की रहने वाली है। पुलिस ने शालू का शव बुधवार को बरामद किया है। उसका शव बाहर चारे के ढेर में पड़ा था। वहीं, अपराधी युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो टीमों का गठन किया गया है। मृतका एवं आरोपी दोनों एक-दूसरे को जानते थे। इस घटना को लेकर पीड़िता के भाई संतोष कुमार वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

संतोष कुमार वर्मा ने इल्जाम लगाया है मेरी बहन जयचंद्र से बात नहीं करती थी। फिर भी वह धमकियां दे रहा था। इस बात को लेकर जयचंद्र के परिजनों से भी शिकायत की गई थी। मगर वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। कई दिनों से बहन डरी-सहमी रहती थी। हमने बहन की शादी भी पास के गांव के एक युवक से तय कर दी थी। मगर, जैसे ही जयचंद्र को पता चला, वह और धमकियां देने लगा। इसी बीच, उसने रात में आकर बहन को गोली मार दी। पुलिस से मांग है कि अपराधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, इस घटना से परिजनों के आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या देश अब शरिया से चलेगा ? कांग्रेस ने किया पर्सनल लॉ लागू देने का वादा, तो भड़के अमित शाह

नकली सोना गिरवी रख Bank of India को लगाया करोड़ों का चूना, जाँच में जुटी पुलिस

'बिक गई है हाई कोर्ट..', शिक्षक भर्ती घोटाले पर ममता का विवादित बयान, CPIM नेता पहुंचे अदालत, कार्रवाई की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -