MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने दी नए साल की बधाई, कहा- 'सदा मुस्कायें'
MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने दी नए साल की बधाई, कहा- 'सदा मुस्कायें'
Share:

भोपाल: नए साल का आज पहला दिन है। आज से साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। अब सभी एक दूजे को बधाई देने में व्यस्त हैं। इस क्रम में भारत के कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गां‍धी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई लोगों ने देशवासियों को नये साल की शुभकामनाएं दी। आप देख सकते हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, 'आपको 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह साल अच्छा स्वास्थ्य, आनंद और समृद्धि ला सकता है। आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो सकती है।'

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवरसज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'नया साल है, नया गीत है, आशाओं ने आज फिर ली अंगड़ाई। आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, पुन: संकल्पों ने मीठी धुन बजाई, साथ से साहस बढ़ा और मानवता मुस्काई, आप भी सदा मुस्कायें, नव वर्ष पर आत्मीय बधाई। नव वर्ष की आप सभी को शुभकामनाएं! #HappyNewYear2021' इस तरह उन्होंने सभी को एक कविता के माध्यम से नए साल की बधाई दी है।

एक अन्य ट्वीट में वह लिखते हैं- '#HappyNewYear friends! As we embark on a new journey, let's pledge to fulfill all our commitments and goals। May this new year fill your lives with happiness, joy and prosperity। May all your dreams come true! #HappyNewYear2021' वैसे उनके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सभी को नए साल की बधाई देते हुए लिखा है, 'इस नये साल की शुरूआत में हम उन लोगों को याद करते हैं जिन्हें हमने खो दिया और उन सभी को धन्यवाद दिया जो हमारे लिए रक्षा और बलिदान करते हैं। मेरा दिल किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय और सम्मान के लिए लड़ने के लिए है। सबको नए साल की शुभकामनाएं।' इन सभी के अलावा भी कई अन्य नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

1 जनवरी 2021 का पंचांग: यहाँ देखिये शुभ मुहूर्त और राहुकाल

वनप्लस ने Xiaomi के Mi Band 5 की तुलना में बजट फिटनेस बैंड किया लॉन्च

BSNL ने 31 जनवरी तक बढ़ाया अपना फ्री सिम ऑफर, जानिए विवरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -